Home » Jamshedpur News: VB-GRAMG में हर पंचायत में 20 और हर गांव में 5 योजनाएं चलाने का लक्ष्य, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Jamshedpur News: VB-GRAMG में हर पंचायत में 20 और हर गांव में 5 योजनाएं चलाने का लक्ष्य, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन ने शनिवार को समाहरणालय सभागार में वीबी जीरामजी, अबुआ आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और पीएम जनमन आवास योजना की समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और अधिक से अधिक ग्रामीणों को रोजगार एवं आवास योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने कहा कि वीबी-जीरामजी के तहत प्रत्येक पंचायत में कम से कम 20 योजनाएं और प्रत्येक गांव में न्यूनतम पांच योजनाएं संचालित की जाएं। उन्होंने निर्माणाधीन अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण और पीएम जनमन आवासों को समय पर पूरा कराने तथा श्रमिकों को लगातार रोजगार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में वीबी जीरामजी के तहत पूरी हो चुकी परिसंपत्तियों की जियो टैगिंग की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जियो मनरेगा पोर्टल पर सभी पूर्ण परिसंपत्तियों की जियो टैगिंग अभियान चलाकर तेजी से पूरी की जाए। इसके लिए रोजगार सेवकों का साप्ताहिक रोस्टर तैयार कर अधिक योजनाओं वाले पंचायतों और गांवों को प्राथमिकता देने को कहा गया।

उन्होंने एनएमएमएस एप के माध्यम से सभी मजदूरों की शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने, जॉब कार्डधारियों का 95 प्रतिशत ई-केवाईसी एक सप्ताह के भीतर पूरा करने तथा स्थायी रूप से पलायन कर चुके अपात्र जॉब कार्डधारियों के नाम ग्रामसभा की अनुशंसा के आधार पर नियमानुसार हटाने के निर्देश भी दिए।

आवास योजनाओं की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जिन लाभुकों ने राशि प्राप्त करने के बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं किया है, उनसे जल्द आवास निर्माण पूरा कराया जाए। आवश्यकता पड़ने पर नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। साथ ही तृतीय किस्त प्राप्त लाभुकों के मकानों की छत ढलाई और प्रथम किस्त प्राप्त लाभुकों के निर्धारित कार्य इसी माह पूरा कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक में उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान, निदेशक एनईपी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, बीपीओ तथा संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Read also – Tata Steel News: नीदरलैंड में टाटा स्टील पर पर्यावरण उल्लंघन का मुकदमा, कंपनी ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

Related Articles

Leave a Comment