Home » Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने जारी की छह वांछित नक्सलियों की सूची, असीम मंडल पर एक करोड़ रुपये का इनाम

Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने जारी की छह वांछित नक्सलियों की सूची, असीम मंडल पर एक करोड़ रुपये का इनाम

Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि सूची में शामिल किसी भी वांछित नक्सली के बारे में जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

by Mujtaba Haider Rizvi
East Singhbhum Police Wanted Naxalites List
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने भाकपा (माओवादी) से जुड़े छह वांछित नक्सलियों की सूची जारी की है। पुलिस द्वारा तैयार किए गए पोस्टर में इन नक्सलियों के नाम, फोटो और उन पर घोषित इनाम की राशि दर्ज की गई है। ग्रामीण इलाकों के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों द्वारा इन पोस्टरों को चौक-चौराहों, बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगाया जा रहा है।

पुलिस की सूची में असीम मंडल उर्फ आकाश पर सबसे अधिक एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस के मुताबिक, असीम मंडल उर्फ आकाश के तिमिर और मनोज नाम से भी पहचाने जाने की जानकारी है।

छह वांछित नक्सलियों पर घोषित इनाम

पुलिस द्वारा जारी सूची के अनुसार-

  • असीम मंडल उर्फ आकाश, तिमिर, मनोज — 1 करोड़ रुपये
  • राम प्रसाद मार्डी उर्फ महाराज, सचिन — 15 लाख रुपये
  • मीता उर्फ नयनतारा, घुमो, पोरी — 10 लाख रुपये
  • मंगल सिंह सरदार उर्फ मंगल महतो, पांडेय, मंगल दा — 5 लाख रुपये
  • मालती मुर्मू उर्फ मालती — 2 लाख रुपये
  • बुलु महतो उर्फ गीती — 1 लाख रुपये

पुलिस के अनुसार, इन सभी के झारखंड और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में छिपे होने की आशंका है। ये विभिन्न नक्सली घटनाओं में वांछित बताए गए हैं।

सूचना देने वालों की पहचान रखी जाएगी गोपनीय

पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि सूची में शामिल किसी भी वांछित नक्सली के बारे में जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने कहा है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और नियमानुसार उचित पुरस्कार भी दिया जाएगा।

पोस्टर में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और संबंधित थाना प्रभारियों के संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं, ताकि लोग किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वांछित नक्सली से जुड़ी जानकारी सीधे पुलिस तक पहुंचा सकें।

पुलिस के महत्वपूर्ण संपर्क नंबर

  • वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर: 9431706480
  • पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण: 9470199228
  • डीएसपी, घाटशिला: 9431706485
  • डीएसपी, पटमदा: 9431706496
  • मुसाबनी थाना: 9431706499
  • घाटशिला थाना: 9431706517

पुलिस ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा वांछित नक्सली की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर बिना देर किए पुलिस को सूचना दें।

Read Also: Jamshedpur News : जमशेदपुर की अंकिता बोस ने ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, झारखंड की इकलौती स्वर्ण पदक विजेता बनीं

Related Articles