36

घाटशिला: हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) की घाटशिला स्थित इकाई इंडियन कॉपर कॉम्प्लेक्स (आईसीसी) द्वारा सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत मऊभंडार वर्क्स अस्पताल में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत क्षेत्र के 75 टीबी (क्षय रोग) मरीजों के बीच पौष्टिक खाद्य सामग्री से युक्त पोषण आहार किट का वितरण हुआ।

मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आईसीसी के कार्यकारी निदेशक एवं इकाई प्रमुख उमेश सिंह तथा महाप्रबंधक (खनन) आर. पी. घट्टुवार मौजूद रहे। इस दौरान अधिकारियों ने मरीजों को नियमित दवा लेने और संतुलित आहार अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर अस्पताल प्रबंधन के कर्मी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

