
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में कक्षा आठवीं, नौवीं एवं दसवीं के विद्यार्थियों के लिए आशुभाषण (एक्सटेम्पोर) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय “आत्मविश्वास (Self Confidence)” रखा गया था। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के भीतर त्वरित चिंतन, प्रभावी अभिव्यक्ति, वक्तृत्व कला तथा आत्मविश्वास का विकास करना था। बिना किसी पूर्व तैयारी के मंच पर आए विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और निर्भीकता का परिचय देते हुए शानदार विचार प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता के परिणाम
प्रथम स्थान सोनाक्षी कुमारी कक्षा 10वीं ‘A’
द्वितीय स्थान आयुषी रॉय बर्मन कक्षा 10वीं ‘B’
तृतीय स्थान सृष्टि कुमारी कक्षा 9वीं ‘A’
आत्मविश्वास ही सफलता की पहली सीढ़ी : चेयरमैन
विद्यालय के चेयरमैन सुनील यादव ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास ही सफलता की पहली सीढ़ी है। विद्यार्थियों को हमेशा अपने विचारों को स्पष्टता और निडरता के साथ व्यक्त करने का प्रयास करना चाहिए। इस प्रकार के आयोजन बच्चों के समग्र व्यक्तित्व विकास में अहम भूमिका निभाते हैं।
प्रतियोगिता को सुव्यवस्थित और सफल बनाने में इनका रहा योगदान
इस प्रतियोगिता को सुव्यवस्थित और सफल बनाने में अंग्रेजी विषय के टीजीटी (TGT) शिक्षक शुभम डे का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान नूतन मैम, रूपाली मैम, सुनैना मैम, सिमरन मैम, कमलजीत सर, घनश्याम सर, राहुल सर और अंजलि मैम सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं और अपना सक्रिय सहयोग दिया।
कार्यक्रम के समापन पर शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा व विजेताओं को दी गई बधाई
अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि कांत शर्मा, उप-प्रधानाचार्या राजश्री कुमारी, सीनियर एकेडमिक इंचार्ज सोमू चौधरी तथा जूनियर एकेडमिक इंचार्ज अनीता आचार्य ने विजेताओं को बधाई दी और शिक्षक समूह के प्रयासों की प्रशंसा की।

