
जमशेदपुर : हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक अनुपम मिश्रा बुधवार को इंडियन कॉपर कंपलेक्स मऊभंडार पहुंचे। आईसीसी के कार्यकारी निदेशक उमेश सिंह ने आईसीसी के निदेशक बांग्ला में उनका स्वागत किया। इस मौके पर आईसीसी के सहायक महाप्रबंधक मानव संसाधन अभिषेक कुमार भी मौजूद रहे। यहां से अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक का काफिला वर्कर्स अस्पताल पहुंचे जहां खदान कर्मियों के लिए एक अत्याधुनिक एंबुलेंस का उद्घाटन किया। इस एंबुलेंस में ऑक्सीजन के साथ-साथ कई अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं।
इस मौके पर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर यू एस रथ, अक्षय कुमार, डॉक्टर अमित माझी, डॉ गौरव गुप्ता के साथ-साथ विमलेश कुमार,मानिक मजूमदार के अलावा काफी संख्या में अस्पताल के कर्मचारी उपस्थित थे। बता दें कि जमशेदपुर के नेशनल मेट्रोलॉजिकल लेबोरेटरी में अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अनुपम मिश्रा को मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया था। जमशेदपुर में कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद सीएमडी सीधे आईसीसी पहुंचे अस्पताल में कार्यक्रम के बाद सीएमडी का काफिला सुरदा माइंस पहुंचे। यहां खदान के विकास कार्यों का उन्होंने जायजा लिया इस मौके पर खदान का संचालन कर रही आर अर्थ कंपनी के अधिकारी भी मौजूद रहे।
कमांडर ने विस्तार से प्रगति कार्य का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए। शाम के समय आईसीसी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष बीएन सिंह देव महासचिव ओम प्रकाश सिंह और सहायक सचिव एन के राय ने सीएमडी से मुलाकात की और कई पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान आईसीसी कंपनी की ओर से यूनिट हेड उमेश सिंह सहायक महाप्रबंधक अभिषेक कुमार,अर्जुन लोहरा, प्रशांत कुमार भी मौजूद रहे।
Read Also Jamshedpur News : गोविंदपुर 29वें रक्तदान महोत्सव में 84 यूनिट रक्त संग्रह

