Home » Jamshedpur News : गोविंदपुर 29वें रक्तदान महोत्सव में 84 यूनिट रक्त संग्रह 

Jamshedpur News : गोविंदपुर 29वें रक्तदान महोत्सव में 84 यूनिट रक्त संग्रह 

भारतीय जनसेवक परिषद के कार्यक्रम में पांच हस्तियों को सम्मान

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : भारतीय जनसेवक परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष सुभाष उपाध्याय के नेतृत्व में बुधवार को छोटागोविंदपुर स्थित लक्ष्मीनारायण कृपा हॉल में 29वें रक्तदान महोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 84 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

समारोह के दौरान गोविंदपुर क्षेत्र की उन हस्तियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी उपलब्धियों और सामाजिक योगदान से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वरिष्ठ साहित्यकार मनोकामना सिंह अजय, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सबसे बड़े प्रशंसक के रूप में पहचान रखने वाले राजेश श्रीवास्तव, शतकवीर रक्तदाता प्रवीण कुमार, वंचित लोगों के लिए समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता अरुण सरकार तथा महिला उत्थान एवं स्वावलंबन के लिए कार्यरत शारदा देवी को प्रशस्ति-पत्र, उपहार एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया।

रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि मजदूर नेता एवं इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने किया। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व आरक्षी उपाधीक्षक एवं भगवान परशुराम जन्मोत्सव समिति के संस्थापक कमल किशोर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय खान, प्रदेश प्रवक्ता राकेश तिवारी, टिमकेन यूनियन के महासचिव विजय यादव, प्रदेश कांग्रेस महासचिव संजीव श्रीवास्तव, जिला परिषद सदस्य परितोष सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुनीता साह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेता प्रिंस सिंह, ज्योति मिश्रा, राजकिशोर यादव, जम्मी भास्कर, शशि सिन्हा, डॉ. बीरेंद्र उपाध्याय, नकुल तिवारी, पंचायत समिति सदस्य अंजय सिंह भोला, ललन साह, भाजपा मंडल अध्यक्ष जुगनू वर्मा, पवन सिंह, हरेंद्र मिश्रा, कामेश्वर पांडेय, धीरज सिंह, रमेश अग्निहोत्री, अधिवक्ता रोहित कुमार, डॉ. अजय चौबे, प्रताप यादव, लालबहादुर सिंह, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, धर्मदेव उपाध्याय, श्रुतिधर तिवारी, सुशील अग्रवाल, संजय वर्मा, सत्यदेव साह, जितेंद्र मौआर, प्रशांत सिंह, चंदन पांडेय, आशीष ठाकुर, सीवी राजू एवं रोहन झा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

शिविर को सफल बनाने में परिषद के रमण झा, देवशरण सिंह, अरविंद साहू, नरेश गौरा, संदीप झा, कृष्णा सिंह, जितेंद्र सिंह, संजय उपाध्याय, अविनाश सिंह, विशाल तिवारी, जयप्रकाश चौबे, राजकुमार साह, राजकुमार झा, तरुण श्रीवास्तव, रोशन सिंह बिट्टू और संदीप प्रसाद की प्रमुख भूमिका रही। आयोजन में बीवीडीए एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक का भी सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Comment