
Ranchi : झारखंड सरकार की बुधवार, 7 अक्टूबर को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक को अपरिहार्य कारणों के चलते स्थगित कर दिया गया है। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से बुधवार को बैठक स्थगित किए जाने की आधिकारिक सूचना जारी की गई।
सरकार की ओर से बैठक स्थगित करने के लिए अपरिहार्य कारणों का हवाला दिया गया है। बैठक की अगली तारीख और समय को लेकर फिलहाल विभाग की ओर से कोई जानकारी जारी नहीं की गई है।
बुधवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद उन्हें मंजूरी मिलने की उम्मीद थी। बैठक अचानक स्थगित होने के कारण अब इन प्रस्तावों पर अंतिम निर्णय अगली कैबिनेट बैठक में ही लिया जा सकेगा। सरकार की ओर से नई तारीख घोषित किए जाने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि लंबित प्रस्तावों पर कब निर्णय लिया जाएगा।

