Home » MERA TV Film Festival 2026 : रांची में 18 से 20 दिसंबर तक होगा ‘MERA TV Film Festival 2026’

MERA TV Film Festival 2026 : रांची में 18 से 20 दिसंबर तक होगा ‘MERA TV Film Festival 2026’

देशभर के फिल्मकारों को मिलेगा मंच, विभिन्न श्रेणियों में 5 लाख रुपये तक के पुरस्कार का अवसर

by Rakesh Pandey
Mera TV Film Festival 2026
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची :  सिनेमा, रचनात्मकता और नई प्रतिभाओं को समर्पित MERA TV Film Festival 2026 का आयोजन 18 से 20 दिसंबर तक रांची के ऑड्रे हाउस में किया जाएगा। महोत्सव में देशभर के फिल्मकारों, युवा रचनाकारों और स्वतंत्र सिनेमा से जुड़े प्रतिभाशाली लोगों को अपनी फिल्मों और रचनात्मक कार्यों को बड़े मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

महोत्सव के आयोजकों के अनुसार इसका उद्देश्य केवल फिल्मों का प्रदर्शन करना नहीं, बल्कि नई प्रतिभाओं को पहचान, प्रोत्साहन और दर्शकों से जुड़ने का मंच उपलब्ध कराना है। इस वर्ष विभिन्न राज्यों से फिल्मकारों की भागीदारी की उम्मीद है।

इन श्रेणियों में आमंत्रित की जा रही एंट्री

महोत्सव के लिए फीचर फिल्म, शॉर्ट फिल्म, म्यूजिक वीडियो, कैंपस फिल्म और AI फिल्म समेत विभिन्न श्रेणियों में प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। चयनित प्रतिभागियों को विभिन्न श्रेणियों में 5 लाख रुपये तक के नकद पुरस्कार जीतने का अवसर मिलेगा।

आयोजकों का कहना है कि खासकर युवा और स्वतंत्र फिल्मकारों के लिए यह महोत्सव अपनी रचनात्मक पहचान बनाने और अपनी कहानियों को व्यापक दर्शकों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण मंच साबित हो सकता है।

एंट्री और महोत्सव की प्रमुख तिथियां

फिल्मकार अपनी प्रविष्टियां निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
अर्ली डेडलाइन: 15 सितंबर 2026
लेट डेडलाइन: 30 अक्टूबर 2026
नोटिफिकेशन डेट: 25 नवंबर 2026
फिल्म फेस्टिवल: 18 से 20 दिसंबर 2026
स्थान: ऑड्रे हाउस, रांची

इच्छुक फिल्मकार महोत्सव की आधिकारिक वेबसाइट www.meratvfilmfestival.com के माध्यम से अपनी फिल्मों की एंट्री भेज सकते हैं।

आयोजकों के मुताबिक महोत्सव का लक्ष्य ऐसी कहानियों और फिल्मकारों को सामने लाना है, जिनमें कुछ नया कहने और समाज को प्रभावित करने की क्षमता हो।

Read Also- Sahityik Mahakumbh Chhap 3.0 : ‘जेका बाघ का करेजा देके ऊपर वाला भेजा…’ : जमशेदपुर में सजेगी ‘छाप-3.0’ की महफिल, जुटेंगे देश के दिग्गज रचनाकार

Related Articles

Leave a Comment