
रांची : राजधानी के पुरुलिया रोड क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच विवाद झगड़ा चल रहा था। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। लेकिन वहां का नजारा देख हैरान रह गई। एक नाबालिग कट्टा और गोलियां लेकर बैठा था।
पुलिस घर में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद एवं हंगामे को शांत कराने पहुंची थी। मौके पर मौजूद एक नाबालिग की गतिविधियां संदिग्ध लग रही थीं। पुलिस ने सर्च किया तो उसके पास से एक देशी कट्टा और दो कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने नाबालिग को अपनी कस्टडी में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि 2 जुलाई की शाम पुलिस को पति-पत्नी के बीच झगड़ा और हंगामे की सूचना मिली थी। विवाद को सुलझाने और माहौल को शांत कराने के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस वहां जांच-पड़ताल कर रही थी, तभी वहां खड़ा एक नाबालिग की हरकत थोड़ी अजीब लगी। शक पैदा होने पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली, तो सब हैरान रह गए। उस नाबालिग के पास से एक कट्टा, दो कारतूस और एक मोबाइल फोन मिला। पुलिस ने तुरंत हथियार और मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया।
अब पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आखिर नाबालिग के पास यह खतरनाक हथियार आया कहां से? वह इसे किस काम के लिए अपने पास रखकर बैठा था। लिस इस बात की भी गहराई से जांच कर रही है कि कहीं इस नाबालिग का संबंध किसी क्रिमिनल गैंग या अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क से तो नहीं है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हथियार देने वाले मुख्य आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द ही आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Read Also: Ranchi Crime: राजधानी रांची के बरियातू थाना के पास दिनदहाड़े महिला की चेन झपटी

