Home » Ranchi Accident: रांची के धुर्वा डैम में बड़ा हादसा, गहरे पानी में डूबी युवती, ​एनडीआरएफ ने घंटों मशक्कत के बाद निकाला शव

Ranchi Accident: रांची के धुर्वा डैम में बड़ा हादसा, गहरे पानी में डूबी युवती, ​एनडीआरएफ ने घंटों मशक्कत के बाद निकाला शव

रांची के धुर्वा डैम में रविवार को 24 वर्षीय रानी कुमारी का शव गहरे पानी से बरामद किया गया। नगड़ी पुलिस और NDRF की टीम ने कई घंटे तक तलाश अभियान चलाया। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​रांची : राजधानी के धुर्वा डैम से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां रविवार को डैम के गहरे पानी में डूबने से 24 वर्षीया युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान रानी कुमारी के रूप में हुई है, जो स्थानीय जगन्नाथपुर खटाल के रहने वाले बिखन राय की बेटी थीं। इस अचानक हुई दुर्घटना के बाद से इलाके में शोक की लहर है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवती धुर्वा डैम के पानी में गिर गई है। खबर मिलते ही नगड़ी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। मामला संदिग्ध होने और स्थिति स्पष्ट न होने के कारण पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के साथ एनडीआरएफ की टीम को भी तुरंत मदद के लिए बुला लिया।

​घटनास्थल पर एनडीआरएफ की डीप डाइवर्स टीम ने मोर्चा संभाला और डैम के गहरे पानी में तलाश अभियान शुरू किया। लगातार कई घंटों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आखिरकार टीम ने युवती के शव को ढूंढ निकाला। रविवार दोपहर बाद उसे पानी से बाहर लाया गया। प्रशासन ने परिजनों की मौजूदगी और गवाही के आधार पर कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आगे की कानूनी प्रक्रिया और पोस्टमार्टम के लिए शव को तुरंत रिम्स भेज दिया गया।

​फिलहाल इस बात से पर्दा नहीं उठ पाया है कि यह घटना एक हादसा था या फिर इसके पीछे कोई दूसरा कारण छिपा है। पुलिस हर एक एंगल से इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि मौत के असली कारणों का पता लगाया जा सके।

Read Also: Hemant Soren Mother Shradh: सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के संस्कार भोज में बाबा रामदेव सहित कई दिग्गज पहुंचे नेमरा पहुंचे 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Comment