Home » Fortune ब्रांड से बिक रहे थे नकली प्रोडक्‍ट, अडानी की कंपनी ने दर्ज कराई एफआईआर

Fortune ब्रांड से बिक रहे थे नकली प्रोडक्‍ट, अडानी की कंपनी ने दर्ज कराई एफआईआर

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

फोटोन न्यूज, Fortune : गौतम अडानी की कंपनी अडानी विल्‍मर ने एक कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अडानी विल्मर लिमिटेड के ब्रांड फॉर्च्यून के नाम पर एक बीटूबी प्लेटफॉर्म पर नकली प्रोडक्ट बेचा जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर अडानी विल्‍मर कंपनी ने बीटूबी प्लेटफॉर्म के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है।

अडानी विल्मर ने बीटूबी प्लेटफॉर्म के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बता दें कि अडानी विल्मर, अडानी ग्रुप की कंपनी है और ये फॉर्च्यून ब्रांड नाम से एडिबल ऑयल समेत कई प्रोडक्ट्स बेचती है।

कैसे पकड़े गए नकली प्रोडक्ट?
अडानी विल्‍मर कंपनी की ओर से बताया गया है कि गड़बड़ी प्रतिनिधियों ने मार्केट में रेगुलर सर्वे के दौरान पकड़ी है। अडानी विल्मर ने कहा कि उसने बीटूबी प्लेटफॉर्म के खिलाफ नकली प्रोडक्ट्स बेचने के आरोप में जांच एजेंसी के जरिए गौतमबुद्ध नगर जिला के बादलपुर पुलिस थाने में FIR दर्ज कराई है। इस शिकायत के बाद पुलिस ने बीटूबी प्लेटफॉर्म के गोदाम पर छापा मारा। इस दौरान भारी संख्या में फॉर्च्यून ब्रांड नाम वाले नकली प्रोडक्टस जब्त किए गए।

जानें, छापेमारी में क्या- क्या पकड़ा गया?
पुलिस द्वारा जब्त किए गए प्रोडक्टस में बिना ढक्कन वाले फॉर्च्यून कच्ची घानी सरसों तेल (1 लीटर) की 126 बोतलें, एक लीटर वाले रिफाइंड तेल के 37 नकली बोतल और एक लीटर वाले फॉर्च्यून सरसों तेल की 16 बोतलें हैं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नकली प्रोडक्ट्स बनाने वाले सोर्स की पहचान कर आरोपियों के खिलाफ कंपनी कड़ी कार्रवाई के लिए प्रशासन से बातचीत कर रही है।

2022 में लिस्टेड हुए टो अडानी विल्मर के शेयर
अडानी विल्मर के शेयर फरवरी 2022 में शेयर बाजार में लिस्ट हुए थे। महज 221 रुपये से शुरू हुआ सफर एक समय 878.35 रुपये तक पहुंचा था। शेयर आठ फरवरी को बाजार में 221 रुपये पर लिस्ट हुए थे। इसकी लिस्टिंग इश्यू प्राइस की तुलना में 3.91 फीसदी के डिस्काउंट पर हुई थी। फिलहाल अडानी विल्मर के शेयर 400.50 रुपये पर हैं।

खाद्य तेल की कीमतों में आई कमी
अडानी विल्मर ने बुधवार को कहा कि खाद्य तेल की कीमतों में भारी गिरावट और उसके खाद्य उत्पादों की मजबूत मांग के कारण पहली तिमाही की बिक्री में 15 प्रतिशत की गिरावट आई है। कंपनी ने कहा कि ये गिरावट कम उपभोक्‍ता मांग, कुछ क्षेत्र में आपूर्ति में कमी और तिलहन के मजबूत उत्पादन के कारण खाद्य तेल की कीमतों में पिछले साल के मुकाबले गिरावट आई है।

क्या क्या बेचती है कंपनी ?
अडानी विल्मर गौतम अडानी के नेतृत्व वाले अडानी ग्रुप और सिंगापुर के विल्मर समूह के बीच 50:50 की ज्वाइंट वेंचर कंपनी है। फॉर्च्यून ब्रांड कंपनी खाना पकाने में उपयोग होनेवाले तेल को बेचती है। खाना पकाने के तेल के अलावा यह चावल, गेहूं का आटा और चीनी जैसे खाद्य उत्पाद भी बेचती है। वहीं, कंपनी साबुन, हैंडवाश और सैनिटाइजर जैसे गैर-खाद्य उत्पाद भी बेचती है। यह भारतीय बाजार में सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनियों में से एक है।

Read Also : जानें Urfi Javed के बारे में, क्यों है इतना चर्चे में?

Related Articles