Home » ओडिशा परीक्षा : दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा अगले वर्ष 20 फरवरी से शुरू होगी, जाने पूरी खबर

ओडिशा परीक्षा : दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा अगले वर्ष 20 फरवरी से शुरू होगी, जाने पूरी खबर

by Rakesh Pandey
Pre Board Exam
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

भुवनेश्वर : बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (बीएसई) ओडिशा ने गुरुवार को घोषणा की है कि दसवीं कक्षा की परीक्षाएं अगले वर्ष 20 फरवरी से शुरू होंगी। बीएसई की ओर से जारी की गयी अधिसूचना में कहा गया है कि 2024 के लिए वार्षिक हाई स्कूल सर्टिफिकेट, मध्यमा और राज्य ओपन स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 20 फरवरी से चार मार्च 2024 के बीच आयोजित की जायेंगी।

बीएसई ने यह भी कहा कि परीक्षा के लिए फॉर्म अक्टूबर 2023 में भरे जायेंगे और उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 12 मार्च से कम से कम 12 दिनों की अवधि के लिए किया जायेगा।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी बाद में घोषित की जाेगी। बीएसई ने यह भी कहा कि परीक्षा के लिए फॉर्म अक्टूबर 2023 में भरे जायेंगे और उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 12 मार्च से कम से कम 12 दिनों की अवधि के लिए किया जायेगा। अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि कक्षा 10 और मध्यमा की अर्धवार्षिक परीक्षा 13 से 16 सितंबर 2023 के बीच आयोजित की जायेगी।

बच्चों ने जताई खुशी :
शिक्षा विभाग की ओर से तारीखों की जानकारी दे देने से अब विद्यार्थी भी परीक्षा की तैयारियों में जुट गये हैं. उनका कहना है कि सरकार का यह अच्छा प्रयास है. सरकार ने जो समय की घोषणा की है उसमें आगे फरबदल न हो तो बेतर है, ताकि रिजल्ट भी समय से जारी हो जाये.

Read Also : जमशेदपुर के 50 से अधिक स्कूलों में फैली यह गंभीर बीमारी, बच्चे से लेकर शिक्षक तक हो रहे संक्रमित

Related Articles