Home » झारखंड की नौ लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने ठोका दावा

झारखंड की नौ लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने ठोका दावा

by Rakesh Pandey
झारखंड की नौ लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने ठोका दावा
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

स्पेशल डेस्क,रांची : झारखंड की नौ लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने ठोका दावा। कांग्रेस के झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि झारखंड से भाजपा को जीरो पर आउट करने की तैयारी की गयी है। यही कारण है कि कांग्रेस झारखंड की सभी 14 सीटों पर इस प्रकार की तैयारी कर रही है कि सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी की जीत हो।

झारखंड की नौ लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने ठोका दावा

झारखंड की नौ लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने ठोका दावा

झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पिछली बार कांग्रेस नौ सीटों पर लड़ी थी, इस बार भी कम से कम नौ सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। हालांकि तैयारी सभी 14 सीटों पर की जा रही है, ताकि कांग्रेस की मजबूती का फायदा इंडिया गठबंधन के अन्य पार्टियों को भी मिले। गौरतलब है कि बुधवार को दिल्ली में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस की एक अतिमहत्वपूर्ण बैठक हुई।

झारखंड की नौ लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने ठोका दावा

इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से लेकर कांग्रेस के झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री बन्ना गुप्ता, आलमगीर आलम, डॉ रामेश्वर उरांव, बादल पत्रलेख, राज्यसभा सांसद धीरत साहू, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, डॉ प्रदीप बलमुचू, सुखदेव महतो, डॉ अजय कुमार, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. गौरव वल्लभ, सांसद गीता कोड़ा, दीपिका पांडेय सिंह, प्रदीप यादव, बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, संजय लाल पासवान समेत झारखंड के कई महत्वपूर्ण नेता शामिल हुए।
———————————

झारखंड में होगी राहुल, प्रियंका व मल्लिकार्जुन खरगे की सभा

इस बैठक के दौरान कांग्रेस आलाकमान ने स्पष्ट तौर पर पार्टी नेताओं को यह निर्देश दिया है कि वह पूरी ताकत के साथ चुनाव की तैयारी में जुटें। भाजपा सरकार की वादा खिलाफी के साथ ही अन्य मुद्दों को लेकर गांव-गांव हर प्रखंड व बूथ तक पहुंचें। इसके लिए तय किया गया है कि अलग-अलग प्रमंडल में पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं की जनसभाएं होंगी।

झारखंड की नौ लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने ठोका दावा

जिसमें राहुल गांघी, प्रियंका गांधी वाड्रा व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सीधे तौर पर झारखंड के लोगों से जुड़ेंगे, उन्हें संबोधित करेंगे। जल्द ही अलग-अलग प्रमंडल में तैयारियां शुरू करने का निर्देश दिया गया है। अविनाश पांडेय ने कहा कि आने वाले दिनों में सभी 14 लोकसभा क्षेत्र में एक-एक वरिष्‍ठ नेता के साथ ही वहां पर कॉ-आर्डिनेशन और कैंपेन कमेटी की जिम्‍मेदारी जल्‍द लगाई जाएगी।

आने वाले समय में जो भी हमारी योजनाएं हैं, जो हमारे गठबंधन सरकार की उपलब्धियां हैं, उन उप‍लब्धियों को गरीब तक, गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास एक मजबूत संगठन के माध्‍यम से हम करेंगे।
——-

इन नौ सीटों पर है पार्टी की खास नजर

1. पश्चिमी सिंहभूम
2. जमशेदपुर
3. खूंटी
4. लोहरदगा
5. चतरा
6. गोड्डा
7. हजारीबाग
8. रांची
9. धनबाद
———————————–

देश में आपातकाल जैसी स्थिति : अविनाश पांडेय

पार्टी के झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि जो सबसे बड़ी चुनौती आज हमारे सामने है, वो है 2024 के इस लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को शिकस्‍त देना। आज जिस प्रकार से देश में लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है, लोकतंत्र का माहौल बिगाड़ा जा रहा है और पूरे देश में एक अनकही आपातकाल की स्थिति पैदा हो गयी है, ये वाकई में एक बहुत बड़ी चिंता का विषय है।

READ ALSO : पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी के पुण्य तिथि पर सेवा रथ की हुई शुरुआत

Related Articles