RANCHI: रांची के नामकुम थाना में हाजत में बंद एक आरोपी ने गुरुवार ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद थाना परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक खूंटी जिले का रहने वाला था और उसे किसी मामले में पुलिस ने हिरासत में लिया था।
बताया जा रहा है कि आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर बताया जा रहा था। पुलिस ने उसे थाने के हाजत में रखा था, इसी दौरान उसने आत्महत्या कर ली। हालांकि उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण फिलहाल सामने नहीं आ पाया है।घटना की जानकारी मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस हाजत में मौजूद अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

