Home » Admission Reserved Seats Private Schools : निजी स्कूलों के आरक्षित सीटों पर अब तक 1391 नामांकन, 12 सालों में सबसे अधिक

Admission Reserved Seats Private Schools : निजी स्कूलों के आरक्षित सीटों पर अब तक 1391 नामांकन, 12 सालों में सबसे अधिक

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : Admission Reserved Seats Private Schools :  पूर्वी सिंहभूम जिले के निजी स्कूलाें में राइट टू एजुकेशन के तहत गरीब व अभी वंचित वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित 25 प्रतिशत सीट पर इस बार 12 सालों में सबसे अधिक नामांकन हुआ है।

आरटीई सेल से मिले आंकड़े की मानें ताे इन स्कूलाें में आरक्षित 1504 सीटाें में से 1391 सीटों पर दाखिला अब तक हाे चुका है। जबकि पिछले बार सिर्फ 1006 बच्चों का दाखिला हुआ था इसबार जो 113 सीटें बची हैं उसमें से अधिकतर ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयाें की हैं जहां किसी भी अभिभावक ने अपने बच्चे के दाखिले के लिए आवेदन नहीं किया था। पूर्वी सिंहभूम जिले में नामांकन की प्रक्रिया लगभग पूरी हाे गयी औरर नामांकित छात्र स्कूल जाने लगे हैं। विदित हो कि आरक्षित कोटे की जिन सीटों पर बच्चाें का एडमिशन हाेता है उन्हें 8वीं कक्षा तक नि:शुल्क शिक्षा दी जाती है।

Admission Reserved Seats Private Schools :  ऑनलाइन प्रक्रिया से बढ़ा नामांकन का ग्राफ

इस बार नामांकन में बढ़ाेत्तरी के कई कारण बनाए जा रहे हैं इसमें सबसे महत्वपूर्ण मुख्य वजह ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया को बताया जा रहा है। इसके तहत आवेदन से लेकर बच्चाें के नाम चयन तक की प्रक्रिया पाेर्टल के माध्यम से हुई। इससे फर्जीवाड़ा रुक गया और समय पर पार्दर्शी तरीके से दाखिला हाे सका। इसके साथ ही जिला प्रशासन की देख रेख में पूरे प्रक्रिया काे संपन्न किया गया। खुद डीसी व डीडीसी ने इसकी माॅनिटरिंग की।

Admission Reserved Seats Private Schools :  पिछले पांच साल में दाखिले का आंकड़ा

2023-24= 1391
2022-23= 1006
2021-22= 958
2020-21= 871
2019-20= 868

Admission Reserved Seats Private Schools :  वर्जन

इस वर्ष जिले के निजी स्कूलों में अरक्षित काेटे की सीटाें पर रिकार्ड नामांकन हुआ है। अब उन्हीं स्कूलों में सीटें खालीं हैं, जहां किसी ने नामांकन के लिए आवेदन नहीं किया था। आशीष पांडे डीएसई, जमशेदपुर

Read Also-Government School Performance: अब सभी सरकारी स्कूलाें काे प्रदर्शन के आधार पर मिलेगा गाेल्ड, सिल्वर व ब्रांज सर्टिफिकेट, शिक्षकाें की उपस्थिति जांच के लिए हर जिले में बनेगी टीम

Related Articles