गोरखपुर : राष्ट्रीय सेवा योजना, दयानंद इकाई के तत्वावधान में मंगलवार को डीएवीपीजी (DAVPG) कॉलेज, गोरखपुर में प्राचार्य प्रो. शैल पांडे एवं कार्यक्रम अधिकारी प्रतिभा गुप्ता के नेतृत्व में सप्त- दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। इसमें पहले दिन के कार्यक्रम स्वच्छता ही सेवा है थीम पर आधारित रहे। किसी भी कार्य की शुरुआत सर्वप्रथम स्वच्छता से ही होती है, ऐसी भावना के साथ सभी स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं ने विशेष शिविर स्थल,दयानंद शिशु सदन, मुफ्तीपुर, गोरखपुर में सफाई अभियान चलाया और विद्यालय प्रांगण एवं कमरों की सफाई की।
अपने कर्तव्यों को अच्छी तरह से निभाना ही है सबसे बड़ी पूंजी: डॉ. नरेंद्र
पहले दिन के कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह और बौद्धिक परिचर्चा सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. नरेंद्र प्रसाद गुप्ता, अपर डायरेक्टर हेल्थ (गोरखपुर मंडल) ने स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं का प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन किया। डॉ. नरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने अपने अकादमिक करिअर के अनुभव को व्यक्त करते हुए बताया कि हम जिस किसी भी व्यवसाय में हो, यदि हम अपने कर्तव्यों को अच्छी तरह से निभा रहे हैं तो यही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। विदेश से ज्यादा प्रसन्नता उन्हें एक डॉक्टर के रूप में अपने गोरखपुर क्षेत्र में सेवा प्रदान करके प्राप्त हुई है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि का स्वागत वक्तव्य डॉक्टर संजय कुमार मिश्रा, इतिहास विभाग द्वारा दिया गया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ संजय कुमार पांडे द्वारा किया गया। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों एवं स्वयं सेविकाओं को एनएसएस की स्थापना एवं महत्व के संदर्भ में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि युवाओं की ऊर्जा को राष्ट्र के निर्माण में प्रयोग करने के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना हुई है।
इस अवसर पर दीपाली, कात्यायनी, सुषमा, नाजिया, विनय, विवेक एवं अमन सहित सभी स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविका उपस्थित रहे।

