Home » Road Accident:यूपी के किछौछा शरीफ से लौट रहे थे श्रद्धालु; कार-ट्रक की टक्कर में पलामू के चार लोगों की मौत

Road Accident:यूपी के किछौछा शरीफ से लौट रहे थे श्रद्धालु; कार-ट्रक की टक्कर में पलामू के चार लोगों की मौत

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल किछौछा शरीफ से लौट रहे झारखंड के श्रद्धालुओं की कार में ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना आजमगढ़ जिले के देवगांव क्षेत्र में हुई। इस हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी शनिवार सुबह जैसे ही पलामू के डालटनगंज पहुंची, इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। सभी मृतक डालटनगंज के रहने वाले बताए जा रहे हैं और धार्मिक यात्रा से लौट रहे थे।

मृतकों में छोटी मस्जिद के सामने स्थित किताब घर के संचालक हाफिज रज्जाक, जनता मेडिकल से जुड़े कैश अंसारी,सब्जी मंडी के व्यवसायी शोहराब राईन तथा वाहन चालक शामिल हैं। चालक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। हादसे में घायल चूड़ी कारोबारी अजमल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दुर्घटना आजमगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के देवगांव इलाके में हुई। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस दुखद घटना से डालटनगंज और आसपास के क्षेत्रों में मातम का माहौल है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Read Also: IAF Aircraft Crash : असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा

Related Articles