Home » SIWAN CHILD DEATH : सिवान : दूध पीने के बाद भाई-बहन की संदिग्ध मौत, पुलिस ने सैंपल जब्त किया

SIWAN CHILD DEATH : सिवान : दूध पीने के बाद भाई-बहन की संदिग्ध मौत, पुलिस ने सैंपल जब्त किया

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिवान : बिहार के सिवान जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत हो गई। रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 24 घंटे के अंदर भाई-बहन की मौत के बाद हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, बच्चों की मौत दूध पीने के कारण हुई है, जिसे घरवालों ने बाजार से खरीद कर मंगवाया था। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दूध के सैंपल जब्त कर लिए हैं। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है मामला?

घटना रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां सोमवार को तीन वर्षीय श्रेया कुमारी को सोने से पहले बाजार से खरीद कर लाया गया पैकेट वाला दूध पिलाया गया। उसके बाद श्रेया सो गई, लेकिन सुबह जब वह उठी नहीं। तब परिजन घबरा गये और उसे रघुनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके एक दिन बाद, मंगलवार को चार वर्षीय अर्पण गांगुली को भी वही दूध पिलाया गया। इस बार दूध पीने के बाद बच्चा अचेत हो गया। परिजन उसे रघुनाथपुर रेफरल स्वास्थ्य केंद्र में ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। दोनों बच्चों की मौत के बाद परिजन व ग्रामीण स्तब्ध और आक्रोशित हैं।

पुलिस ने दूध के सैंपल किए जब्त

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और रघुनाथपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए दूध के सैंपल जब्त कर लिए। साथ ही, दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रघुनाथपुर थाना प्रभारी विजय कुमार चौधरी ने बताया, “दो बच्चों की संदिग्ध मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दूध के सैंपल भी जब्त कर लिए गए हैं। जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।”

परिजनों में शोक


दोनों बच्चों की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया है। घरवाले यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या इस घटना के पीछे कोई साजिश हो सकती है। घटना के बाद गांव में भी सनसनी फैल गई है। ग्रामीण यह आशंका जता रहे हैं कि कहीं इस घटना को जानबूझकर तो अंजाम नहीं दिया गया।

जांच के बाद स्पष्ट होगी स्थिति

स्थानीय पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर जांच की जा रही है। मामला पूरी तरह से साफ होने में समय लगेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दोनों बच्चों की मौत का असली कारण स्पष्ट हो सकेगा। वहीं, मृतकों के परिजन और स्थानीय लोग इस मामले में पूरी पारदर्शिता की उम्मीद जता रहे हैं, ताकि इस वास्तविकता सामने आ सके।

Read Also- होली और नमाज को लेकर छिड़ी बहस, यूपी, बिहार के बाद अब दिल्ली पहुंची

Related Articles