Home » Ranchi Crime : रांची में नशा के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को दबोचा, अब खंगाल रही नेटवर्क ​

Ranchi Crime : रांची में नशा के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को दबोचा, अब खंगाल रही नेटवर्क ​

Ranchi Crime : पुलिस टीम को देखते ही मौके पर मौजूद दो संदिग्ध भागने लगे। हालांकि जवानों ने पीछा किया और दोनों को घेरकर पकड़ लिया।

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजधानी रांची में नशा के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को दबोच लिया है। पुलिस अब उसके नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।

रांची पुलिस को नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। कोतवाली थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो ब्राउन शुगर तस्करों को रंगे हाथ धर दबोचा। पुलिस ने इनके पास से 8.4 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है, जिसकी बाजार में अच्छी-खासी कीमत आंकी जा रही है।

​फ्लाईओवर के नीचे चल रहा था काला धंधा

रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को गुप्त जानकारी मिली थी कि कोतवाली थाना क्षेत्र के नागाबाबा खटाल इलाके में फ्लाईओवर के नीचे ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया और चिह्नित स्थान पर छापेमारी की गई।

​पुलिस टीम को देखते ही मौके पर मौजूद दो संदिग्ध भागने लगे। हालांकि जवानों ने पीछा किया और दोनों को घेरकर पकड़ लिया। जब पुलिस ने उनकी तलाशी ली, तो उनके पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ।

​हजारीबाग से जुड़ा है नेटवर्क

​पकड़े गए आरोपियों की पहचान रंजीत कुमार वर्मा और कृष्णा कुमार वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस जांच में रंजीत के पास से 3.9 ग्राम और कृष्णा के पास से 4.5 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है।

​प्रारंभिक पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे हजारीबाग से कम दामों में ब्राउन शुगर खरीदकर रांची लाते थे। इसके बाद वे नागाबाबा खटाल और आसपास के इलाकों में घूम-घूमकर इसे युवाओं और स्थानीय ग्राहकों को बेचते थे।

​पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाने में एनडीपीएस एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Read Also: Van Mahotsav : जल, जंगल और जमीन के संरक्षण से ही समृद्ध और संतुलित झारखंड का होगा निर्माण : हेमंत सोरेन

Related Articles

Leave a Comment