Home » Latehar Accident: हाइवा से जोरदार टक्कर के बाद दुकान में घुसा ट्रक; सड़क पर बिखरा कोयला, लगा जाम

Latehar Accident: हाइवा से जोरदार टक्कर के बाद दुकान में घुसा ट्रक; सड़क पर बिखरा कोयला, लगा जाम

लातेहार जिले के चंदवा में ट्रक और हाइवा की आमने-सामने टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी एक दुकान में जा घुसा। वहीं ट्रक में लदा कोयला सड़क पर बिखर गया, जिससे मुख्य सड़क पर यातायात बाधित हो गया।

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार :जिले के चंदवा स्थित इंदिरा गांधी चौक के पास ट्रक और हाइवा की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी एक दुकान में जा घुसा। वहीं ट्रक में लदा कोयला सड़क पर बिखर गया, जिससे मुख्य सड़क पर यातायात बाधित हो गया।

घटना रांची-पलामू मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह हुई। सुबह में सड़क पर वाहनों की आवाजाही अधिक होने के कारण कुछ ही देर में लंबा जाम लग गया। काम पर जाने वाले लोगों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

टक्कर की तेज आवाज सुन आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। सूचना मिलने पर चंदवा थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभालने में जुट गई। पुलिस ने पहले जाम में फंसे वाहनों को निकालने का प्रयास किया, फिर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और हाइवा को हटाने की कार्रवाई शुरू की।

क्रेन और हाइड्रा मशीन से दोनों वाहनों को सड़क से हटाया गया

क्रेन और हाइड्रा मशीन की मदद से दोनों वाहनों को सड़क से हटाया गया। सड़क पर बिखरे कोयले को भी साफ कराया गया। राहत और बचाव कार्य में स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालक मामूली रूप से घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। किसी बड़े जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

कई घंटे की मशक्कत के बाद यातायात को धीरे-धीरे सामान्य किया गया। पुलिस ने बताया कि सड़क को पूरी तरह साफ कर आवागमन सुचारु बनाने का काम पूरा कर लिया गया है। हादसे के कारण क्षेत्र में काफी देर तक लोगों के बीच चर्चा होती रही।

Read Also: IAF Aircraft Crash : असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा 

 

Related Articles

Leave a Comment