Home » Kolhan University : राज्यपाल सचिवालय को सीधे निमंत्रण भेजने पर रोक, कोल्हान विश्वविद्यालय ने जारी किया निर्देश

Kolhan University : राज्यपाल सचिवालय को सीधे निमंत्रण भेजने पर रोक, कोल्हान विश्वविद्यालय ने जारी किया निर्देश

Kolhan University : विवि प्रशासन ने यह कदम राज्यपाल सचिवालय द्वारा 11 अगस्त 2026 को जारी पत्र में दिए गए निर्देशों के आलोक में उठाया है।

by Anurag Ranjan
Kolhan University Renovation
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) प्रशासन ने राज्यपाल सचिवालय को सीधे पत्राचार या आमंत्रण भेजने की परिपाटी पर सख्त रोक लगा दी है। विश्वविद्यालय के कुलपति के आदेशानुसार कुलसचिव डॉ. अमर कुमार ने इस संबंध में एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इसके अनुसार, विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी कॉलेजों के प्राचार्य, प्रभारी प्राचार्य, संकायाध्यक्ष (डीन), स्नातकोत्तर विभागों के अध्यक्ष, विवि के तमाम पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि वे खुद या अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के माध्यम से राज्यपाल सचिवालय को कोई भी निमंत्रण या अनुरोध पत्र सीधे न भेजें।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में किसी भी प्रकार का निमंत्रण, मांग अथवा अनुरोध पत्र केवल ‘उचित माध्यम’ (प्रॉपर चैनल)- यानी कुलपति अथवा कुलसचिव के जरिए ही प्रेषित किया जाना चाहिए। सीधे राजभवन पत्राचार करने की अनुमति किसी को नहीं होगी।

विवि प्रशासन ने यह कदम राज्यपाल सचिवालय द्वारा 11 अगस्त 2026 को जारी पत्र में दिए गए निर्देशों के आलोक में उठाया है। इस अधिसूचना की प्रतिलिपि सभी अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों, स्नातकोत्तर विभागाध्यक्षों, अधिकारियों और कुलपति के निजी सहायक को आवश्यक अनुपालन हेतु भेज दी गई है।

Read Also: Womens University Convocation Controversy : महिला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह पर विवाद: 1000 रुपए शुल्क लेकर भी बैठने की जगह नहीं, छात्राओं ने राज्यपाल से लगाई गुहार

Related Articles

Leave a Comment