Home » Jamshedpur Jabir Bridge : मानगो नगर निगम बनाएगा जाबिर पुल, पुनर्निर्माण की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार

Jamshedpur Jabir Bridge : मानगो नगर निगम बनाएगा जाबिर पुल, पुनर्निर्माण की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार

DC राजीव रंजन ने नगर निगम के अधिकारियों, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता आदि के साथ की मीटिंग, बरसात बाद शुरू हो जाएगा ब्रिज का निर्माण

by Mujtaba Haider Rizvi
DC meeting on jabir brige
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : लगातार हुई भारी बारिश और खरकई व स्वर्णरेखा नदी के बढ़े जलस्तर से प्रभावित क्षेत्रों में अब राहत और पुनर्स्थापन कार्य तेज किए जाएंगे। उपायुक्त राजीव रंजन ने बुधवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की और जल निकासी के बाद तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैठक में उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को बारिश से क्षतिग्रस्त सड़क, पुल-पुलिया और संपर्क पथों का स्थल निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने को कहा। उन्होंने विशेष रूप से उन स्थानों को चिन्हित करने का निर्देश दिया, जहां सड़क या पुल क्षतिग्रस्त होने से स्कूली बच्चों की आवाजाही और मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में परेशानी हो सकती है। उपायुक्त ने पुल-पुलिया पर जमा मलबे और अन्य अवरोधों को हटाने तथा जलनिकासी व्यवस्था सुचारू रखने पर जोर दिया। जिन इलाकों से पानी उतर चुका है, वहां तत्काल सफाई अभियान चलाने और प्रभावित क्षेत्रों में जलनिकासी के बाद फॉगिंग तथा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने का निर्देश दिया गया है। इसका उद्देश्य संक्रमण और मच्छरजनित बीमारियों के खतरे को कम करना है।

बारिश से क्षतिग्रस्त घरों का तैयार होगा प्रस्ताव

बैठक के दौरान उपायुक्त ने आपदा से प्रभावित परिवारों की स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बारिश या अन्य आपदा के कारण जिन लोगों के घर गिर गए हैं, उनके लिए तत्काल प्रस्ताव तैयार कर भेजा जाए, ताकि नियमानुसार उन्हें आवास योजना का लाभ दिलाने की कार्रवाई की जा सके।

एनएच पर गड्ढों की होगी मरम्मत

भारी बारिश के कारण नेशनल हाईवे पर बने गड्ढों और क्षतिग्रस्त संपर्क पथों को भी चिन्हित करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने एनएचएआई के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक स्थानों पर तत्काल मरम्मतीकरण और सुदृढ़ीकरण का काम कराने को कहा।

उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को प्रभावित इलाकों में लगातार निगरानी रखने और जरूरत के अनुसार त्वरित कार्रवाई करने के साथ समयबद्ध रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

जाबिर पुल के पुनर्निर्माण की डीपीआर तैयार

मानगो के जाबिर पुल के बारिश में डूबने और आवागमन प्रभावित होने की सूचना मिलने के बाद उपायुक्त के निर्देश पर संबंधित अभियंताओं ने मौके का निरीक्षण कर तकनीकी जांच की। जांच के बाद पुल के पुनर्निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कर ली गई है। अब योजना के क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभाग को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुल के निर्माण का काम जल्द शुरू किए जाने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।

Mango Jabir Bridge

जाबिर पुल की मापी करते अधिकारी

इसके बाद शाम को अंचल कार्यालय के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जाबिर पुल के निर्माण के लिए जमीन उपलब्धता की जांच की। इस दौरान यह देखा गया कि मौके पर कितनी जमीन है। यह रिपोर्ट मानगो नगर निगम और जिला प्रशासन को भेजी जाएगी।

Read also Hazaribagh News: हजारीबाग में ACB की कार्रवाई, ड्राफ्टमैन कृष्णा सिंह गिरफ्तार; कोर्ट ने जारी किया था गैर-जमानती वारंट

Related Articles

Leave a Comment