Home » Chaibasa News : भीड़भाड़ वाली ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चुराता था निसार, आरपीएफ-जीआरपी की साझा कार्रवाई में दबोचा गया

Chaibasa News : भीड़भाड़ वाली ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चुराता था निसार, आरपीएफ-जीआरपी की साझा कार्रवाई में दबोचा गया

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी के 3 मोबाइल संग दबोचा गया शातिर चोर, मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की छानबीन कर रही है।

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : दक्षिण-पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर चलाए गए एक विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने यात्रियों के मोबाइल उड़ाने वाले एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से विभिन्न कंपनियों के तीन चोरी किए गए स्मार्टफ़ोन बरामद हुए हैं।

चाईबासा का रहने वाला है आरोपी

मंडल सुरक्षा आयुक्त और रेल पुलिस अधीक्षक (जमशेदपुर) के दिशा-निर्देशों पर आरपीएफ टाटा टीम तथा जीआरपी चक्रधरपुर ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी की पहचान चाईबासा निवासी 42 वर्षीय मोहम्मद निसार के रूप में की गई है। उसके बारे में बताया जाता है कि काफी समय से वह आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था।

स्कूटी से पहुंचता था स्टेशन, ट्रेनों में जमाता था धौंस

आरपीएफ अधिकारियों द्वारा की गई पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपी मोहम्मद निसार चाईबासा से अपनी स्कूटी पर सवार होकर चक्रधरपुर स्टेशन पहुँचता था। यहां यात्रियों व अन्य लोगों पर खूब धौंस जमाता था। वह स्टेशन पर खड़ी भीड़भाड़ वाली ट्रेनों को अपना निशाना बनाता था। उसने स्वीकार किया कि बरामद मोबाइल फोन टाटा-एर्नाकुलम एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18189) की जनरल बोगी में यात्रा कर रहे मुसाफ़िरों की जेबों से पार किए गए थे।

बरामद मोबाइल के असली मालिक को तलाश रही जीआरपी

आरपीएफ के सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) बलबीर प्रसाद के नेतृत्व में पूरी की गई। आरोपी के कब्जे से तीनों मोबाइल जब्त करने के उपरांत उसे अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए जीआरपी थाना चक्रधरपुर को सुपुर्द कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस बरामद मोबाइलों के वास्तविक मालिकों के बारे में पता लगाने में जुटी है, ताकि सामान उन्हें लौटाया जा सके। मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी के अपराधिक इतिहास की भी छानबीन कर रही है।

Read Also Chaibasa News : निक्षय मित्र बन 25 टीबी मरीजों को लिया गोद, सीएचसी चक्रधरपुर में फूड बास्केट का वितरण

Related Articles

Leave a Comment