Home » Jamshedpur News: गैस कनेक्शन लगाने के दौरान आग की चपेट में आए दो मजदूर, एक की हालत गंभीर

Jamshedpur News: गैस कनेक्शन लगाने के दौरान आग की चपेट में आए दो मजदूर, एक की हालत गंभीर

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : कदमा थाना क्षेत्र के वर्कर्स फ्लैट में बुधवार को रसोई गैस कनेक्शन लगाने के दौरान अचानक आग भड़कने से दो मजदूर झुलस गए। हादसे के बाद दोनों को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। इनमें एक मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है।

झुलसने वालों की पहचान कपाली निवासी गुलाम कादिर और सत्तार अंसारी के रूप में हुई है। दोनों मजदूर वर्कर्स फ्लैट के एक आवास में गैस पाइप कनेक्शन लगाने का काम कर रहे थे।

घायल सत्तार अंसारी ने बताया कि कनेक्शन लगाने के लिए दीवार में ड्रिल मशीन से छेद किया जा रहा था। इसी दौरान ड्रिलिंग से निकली चिंगारी गैस पाइप से हो रहे रिसाव के संपर्क में आ गई। चिंगारी के संपर्क में आते ही आग भड़क उठी और दोनों मजदूर उसकी चपेट में आकर झुलस गए।

घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। एमजीएम अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में दोनों का इलाज चल रहा है। एक मजदूर की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

Read Also- Hazaribagh News: हजारीबाग में नदी की तेज धार में समा गया युवक! तलाश में जुटी पुलिस और तैराक की टीम 

Related Articles

Leave a Comment