Home » RANCHI NEWS: झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा परीक्षा-2023 को लेकर निषेधाज्ञा जारी, इन लोगों को रहेगी छूट

RANCHI NEWS: झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा परीक्षा-2023 को लेकर निषेधाज्ञा जारी, इन लोगों को रहेगी छूट

10 मई को सुबह 7 बजे से शाम 8 बजे तक परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में लागू

by Vivek Sharma
Jharkhand Public Service Commission
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के सुरक्षित और कदाचार मुक्त संचालन के लिए परीक्षा केंद्रों के आसपास विशेष निषेधाज्ञा जारी की गई है। यह आदेश अनुमंडल दंडाधिकारी सदर कुमार रजत ने बीएनएसएस की धारा-163 के तहत जारी किया। निर्देश के अनुसार 10 मई को सुबह 7 बजे से शाम 8 बजे तक परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने, किसी भी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग, अस्त्र-शस्त्र व हथियार ले जाने और किसी प्रकार की बैठक या आमसभा आयोजित करने पर पूर्ण रोक रहेगी।

सरकारी कर्मचारियों और कार्यक्रमों को इस आदेश से छूट दी गई है। उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के संयुक्त आदेश से पुलिस बल व अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर तैनात किया गया है ताकि किसी भी असामाजिक तत्व द्वारा विधि-व्यवस्था भंग करने की कोशिश को रोका जा सके। ये है परीक्षा केंद्र परीक्षा केंद्रों में डोरंडा कॉलेज, कुलदीप हाई स्कूल, अनीता गर्ल्स स्कूल, निर्मला कॉलेज, श्रद्धानंद बाल मंदिर, आरटीसी हाई स्कूल, डीएवी नंदराज मॉडर्न स्कूल, छोटानागपुर राज +2 हाई स्कूल, फिरायालाल पब्लिक स्कूल, बर्लिन पब्लिक स्कूल, मारवाड़ी +2 हाई स्कूल, बेथेस्दा वीमेंस इंटरमीडिएट कॉलेज, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, प्रेमचंद हाई स्कूल और बिरसा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी(ट्रस्ट) शामिल है।

READ ALSO: Chaibasa Sports News : शारदा उच्च विद्यालय को हराकर मधुसूदन पब्लिक स्कूल फाईनल में, ज्ञान चंद जैन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता

Related Articles

Leave a Comment