Home » Ramgarh Crime : रामगढ़ के किसान-मजदूरों से ठग लिए डेढ़ करोड़ रुपये; पुलिस ने महिला समेत दो आरोपियों को दबोचा

Ramgarh Crime : रामगढ़ के किसान-मजदूरों से ठग लिए डेढ़ करोड़ रुपये; पुलिस ने महिला समेत दो आरोपियों को दबोचा

Ramgarh Crime : रामगढ़ थाने में लगभग 62 किसानों और मजदूरों ने इस संबंध में शिकायत की थी। ट्रैक्टर, हाइड्रा, डीप बोरिंग,मोटरसाइकिल, खाद बीज तथा अन्य कृषि उपकरणों के नाम पर की गई ठगी का इन लोगों ने सबूत भी दिए।

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़ : ट्रैक्टर, हाइड्रा, डीप बोरिंग,मोटरसाइकिल, खाद बीज तथा अन्य कृषि उपकरणों के नाम पर रामगढ़ के 80 किसानों से डेढ़ करोड़ रुपये ठग लिए। मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मजदूर व किसानों को ठगों ने झारखंड ट्राईबल डेवलपमेंट सोसाइटी के नाम पर कल्याण विभाग की योजनाओं में सब्सिडी दिलाने का झांसा दिया। इनके झांसे में आकर 80 ग्रामीण और किसानों ने ठग गिरोह को पैसे दे दिए।

रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने शुक्रवार को बताया कि ठगी करने वाले कुलजीत छबड़ा उर्फ बॉबी छाबड़ा, बबीता लकड़ा उर्फ आरती कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। रामगढ़ थाने में लगभग 62 किसानों और मजदूरों ने इस संबंध में शिकायत की थी। ट्रैक्टर, हाइड्रा, डीप बोरिंग,मोटरसाइकिल, खाद बीज तथा अन्य कृषि उपकरणों के नाम पर की गई ठगी का इन लोगों ने सबूत भी दिए। ठगी की पुष्टि भौतिक और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से की गई।

रामगढ़ में किराए पर रह रही थी चतरा की युवती

रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने बताया कि कि ठगी मामले में गिरफ्तार युवती बबीता लकड़ा उर्फ आरती कुमारी मूल रूप से चतरा जिले की टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहाम गांव की रहने वाली है। वह रामगढ़ में किराए के मकान में रह रही थी। जबकि दूसरा कुलदीप छाबड़ा उर्फ बॉबी छाबड़ा रामगढ़ शहर के गोढ़ियारी बाकी निवासी है। अन्य पांच अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Read Also: Ramgarh Crime : रामगढ़ में हुए कामेश्वर पांडे हत्याकांड में गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव दोषी करार, 15 मई को सजा पर फैसला

Related Articles

Leave a Comment