Home » Chaibasa Sports News : शारदा उच्च विद्यालय को हराकर मधुसूदन पब्लिक स्कूल फाईनल में, ज्ञान चंद जैन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता

Chaibasa Sports News : शारदा उच्च विद्यालय को हराकर मधुसूदन पब्लिक स्कूल फाईनल में, ज्ञान चंद जैन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता

Chaibasa Sports News : चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर प्रातः 7 बजे से खेले गए पहले सेमीफाईनल मैच में टॉस मधुसूदन पब्लिक स्कूल, आसनतलिया की टीम ने जीता तथा विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

by Rajeshwar Pandey
Madhusudan Public School team celebrating victory
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को खेले गए पहले सेमीफाईनल मैच में मधुसूदन पब्लिक स्कूल, आसनतलिया ने शारदा उच्च विद्यालय, बड़ा बैदी को दस विकेट से पराजित कर फाईनल में प्रवेश किया। वहीं अपराह्न दो बजे से संत जेवियर्स बालक उच्च विद्यालय चाईबासा एवं मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय आसनतलिया के बीच खेला गया दूसरा सेमीफाईनल मैच 6 ओवर के बाद आई भारी बारिश के कारण रद्द हो गया। 6 ओवर की समाप्ति पर मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 27 रन था। परंतु लगातार हो रहे बारिश के कारण जिला क्रिकेट संघ को यह मैच रद्द करना पड़ा। अब यह मैच कल 9 अप्रैल को अपराह्न दो बजे से पुनः नए सिरे से खेला जाएगा।

चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर प्रातः 7 बजे से खेले गए पहले सेमीफाईनल मैच में टॉस मधुसूदन पब्लिक स्कूल, आसनतलिया की टीम ने जीता तथा विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। उनका यह निर्णय सही साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए शारदा उच्च विद्यालय, बड़ा बैदी की टीम सावन महतो की घातक गेंदबाजी के आगे टिक न सकी और 14.2 ओवर में मात्र 98 रन पर सिमट गई। सावन गोप ने 16 रन देकर पांच खिलाड़ियों को चलता किया।

कप्तान त्रिनाथ प्रधान ने दो तथा रौशन सिंह यादव एवं प्रवेश महतो ने एक-एक विकेट चटकाए। शारदा उच्च विद्यालय की ओर से कमलेश ने 20, शिवम प्रधान ने 18 तथा कप्तान सागर ने 15 रन बनाए। जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी मधुसूदन पब्लिक स्कूल की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए मात्र 7.3 ओवर में 99 रन बनाकर दस विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।

पारी की शुरुआत करने आए रौशन सिंह यादव ने नौ चौके एवं एक छक्का की सहायता से मात्र 25 गेंदों पर नाबाद 52 रन तथा दूसरे उद्घाटक बल्लेबाज जयवंत कच्छप ने चार चौके एवं एक छक्का की मदद से नाबाद 31 रन बनाकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मधुसूदन पब्लिक स्कूल के सावन महतो को उसकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया गया।

Read Also: Chaibasa Crime: सोनुवा में नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास; आरोपी पथ निर्माण विभाग चक्रधरपुर का लिपिक गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Comment