Home » Blood Donation Camp:पश्चिमी सिंहभूम में हर माह 8 और 24 को लगेगा रक्तदान शिविर;6 प्रखंडों से हुआ 193 यूनिट ब्लड संग्रह

Blood Donation Camp:पश्चिमी सिंहभूम में हर माह 8 और 24 को लगेगा रक्तदान शिविर;6 प्रखंडों से हुआ 193 यूनिट ब्लड संग्रह

by Rajeshwar Pandey
West Singhbhum blood donation camp
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा :पश्चिमी सिंहभूम जिले में रक्त की कमी दूर करने के लिए ‘प्रोजेक्ट जागृति’ के तहत बड़ी पहल शुरू की गई है। अब प्रत्येक माह की 8 और 24 तारीख को जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्रों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को आयोजित रक्तदान शिविर में जिले के 6 प्रखंडों से कुल 193 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। शिविर में जिला और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, कर्मचारियों, सामाजिक संगठन और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वैच्छिक रूप से रक्तदान किया।

कहां कितना हुआ रक्तदान

चाईबासा सदर MTC सदर अस्पताल कैंपस में 109 डोनरों ने पंजीकरण कराया, 34 यूनिट रक्त संग्रह।
मंझगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 50 डोनर पंजीकृत, 30 यूनिट रक्त संग्रह।
कुमारडुंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 65 डोनर पंजीकृत, 50 यूनिट रक्त संग्रह।
जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 47 डोनर पंजीकृत, 32 यूनिट रक्त संग्रह।
गोइलकेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 135 डोनर ने पंजीकरण कराया, 27 यूनिट रक्त संग्रह।
बड़ाजामदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 28 डोनर पंजीकृत, 20 यूनिट रक्त संग्रह।

लोगों को किया जा रहा प्रेरित

शिविर में रक्तदान करने वालों ने दूसरों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया। प्रशासन का कहना है कि प्रोजेक्ट जागृति का उद्देश्य जिले में रक्त की सतत उपलब्धता सुनिश्चित करना है, ताकि इमरजेंसी में किसी मरीज की जान न जाए। थैलेसीमिया, एनीमिया और दुर्घटना पीड़ितों को इससे बड़ी राहत मिलेगी।जिला प्रशासन ने अपील की है कि आगामी 24 मई को आयोजित होने वाले शिविर में ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचकर रक्तदान करें। ‘रक्तदान महादान’ है और आपका एक यूनिट खून तीन जिंदगियां बचा सकता है।

Read also: Ghatshila News: बंद खदानें होंगी चालू, बढ़ेगा रोजगार! सांसद की मांगों पर HCL प्रबंधन का सकारात्मक रुख

Related Articles

Leave a Comment