Home » Jamshedpur News: जुगसलाई में पार्षद ने किया सेल्फ एन्यूमरेशन, लोगों से जनगणना में सहयोग की अपील

Jamshedpur News: जुगसलाई में पार्षद ने किया सेल्फ एन्यूमरेशन, लोगों से जनगणना में सहयोग की अपील

अनिल मोदी ने कहा कि सरकार की ओर से उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से नागरिक घर बैठे अपनी जनगणना संबंधी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद के पार्षद एवं भाजपा नेता अनिल मोदी ने डिजिटल जनगणना अभियान के तहत स्वयं ऑनलाइन सेल्फ एन्यूमरेशन प्रक्रिया पूरी कर आम लोगों को भी इस पहल से जुड़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा शुरू की गई डिजिटल जनगणना व्यवस्था पारदर्शिता, सरलता और समयबद्धता की दिशा में बड़ा कदम है।अनिल मोदी ने कहा कि सरकार की ओर से उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से नागरिक घर बैठे अपनी जनगणना संबंधी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।

इससे जनगणना प्रक्रिया अधिक तेज, आसान और व्यवस्थित बनेगी। साथ ही लोगों को अपनी जानकारी सही और पूरी तरह भरने का अवसर भी मिलेगा।उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग सेल्फ एन्यूमरेशन सुविधा का लाभ उठाएं और se.census.gov.in पर जाकर अपना विवरण भरें। यह राष्ट्रहित से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है।अनिल मोदी ने जानकारी दी कि आगामी 15 तारीख के बाद नगर पालिका कर्मी और जनगणना से जुड़े कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों से फॉर्म भरवाने का कार्य करेंगे।

ऐसे में सभी नागरिकों को कर्मचारियों का सहयोग करना चाहिए और सही जानकारी उपलब्ध करानी चाहिए, ताकि जनगणना का कार्य सुचारु रूप से पूरा हो सके।उन्होंने विश्वास जताया कि आम जनता, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के संयुक्त प्रयास से सरकार का यह अभिनव प्रयोग सफल होगा और देश को सटीक आंकड़े प्राप्त होंगे। इन आंकड़ों के आधार पर भविष्य की योजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से तैयार किया जा सकेगा।

Related Articles

Leave a Comment