Home » Chaibasa Crime: सोनुवा में नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास; आरोपी पथ निर्माण विभाग चक्रधरपुर का लिपिक गिरफ्तार

Chaibasa Crime: सोनुवा में नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास; आरोपी पथ निर्माण विभाग चक्रधरपुर का लिपिक गिरफ्तार

by Rajeshwar Pandey
Sonua minor assault attempt case
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा थाना क्षेत्र में 16 वर्षीया नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पथ निर्माण विभाग में लिपिक के पद पर चक्रधरपुर में कार्यरत है।

‘CCTV लगाने आया हूं’ कहकर बैठाया बाइक पर

घटना 4 मई 2026 की शाम की है। पीड़िता की मां के मुताबिक एक अज्ञात युवक मोटरसाइकिल से घर के पास पहुंचा। उसने खुद को सरकारी आदमी बताते हुए कहा कि वह स्कूल और सड़क पर CCTV कैमरा लगाने का काम करने आया है। काफी दबाव बनाकर उसने नाबालिग को स्कूल का रास्ता दिखाने के लिए बाइक पर बिठा लिया।

धोखे से जंगल ले जाकर किया गलत काम

आरोपी धीरे धीरे चलते चलते अचानक तेज रफ्तार से स्कूल पार कर नाबालिग को जंगल की ओर ले गया और उसके साथ गलत काम करने लगा। इसी दौरान उधर से गुजर रहे दूसरे गांव के 6-7 लड़कों ने देख लिया। लड़के लड़की की आवाज सुनकर जंगल की तरफ बढ़े। उन लोगों ने देखा वह लड़की के साथ जबरदस्ती कर रहा था। इस बीच लोगों को आता देख आरोपी पीड़िता को वहीं छोड़कर बाइक से भागने लगा।

भागने के क्रम में चढ़ाई वाले रास्ते में आरोपी बाइक से गिर गया। इसके बाद बाइक वहीं छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर पैदल फरार हो गया। पीड़िता की मां के लिखित आवेदन पर सोनुवा थाना में कांड दर्ज किया गया।

जांच में खुली पहचान, 7 मई को गिरफ्तारी

पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी सचिन सिंह पथ निर्माण विभाग में लिपिक है, जो मनोहरपुर कार्यालय में तैनात था। लेकिन वर्तमान में वह चक्रधरपुर कार्यालय में काम करता था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 मई को उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है और कोर्ट में बयान भी दर्ज कर लिया गया है। सोनुवा थाना प्रभारीशशि बाला भेंगरा ने कहा कि सभी साक्ष्य जुटा लिए गए हैं। नाबालिगों के खिलाफ अपराध में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read Also: Jamshedpur News: कदमा पुलिस को बड़ी सफलता, चेन स्नैचिंग कांड का खुलासा कर दुकानदार समेत तीन को किया गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Comment