Home » Jamshedpur News: कदमा पुलिस को बड़ी सफलता, चेन स्नैचिंग कांड का खुलासा कर दुकानदार समेत तीन को किया गिरफ्तार

Jamshedpur News: कदमा पुलिस को बड़ी सफलता, चेन स्नैचिंग कांड का खुलासा कर दुकानदार समेत तीन को किया गिरफ्तार

by Mujtaba Haider Rizvi
Kadma chain snatching case
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन छीनने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से छीने गए सोने के जेवर, नकद राशि और घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में आदित्यपुर निवासी प्रकाश पटेल, कदमा भाटिया बस्ती निवासी प्रीतम सिंह उर्फ पोंगो और सोनारी निवासी निखिल सोनी शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

गौरतलब है कि 2 मई को कदमा थाना क्षेत्र के अनिल सूरपथ रोड पर स्कूटी सवार बदमाशों ने महिला अनिता चौधरी के गले से सोने की चेन छीन ली थी। महिला नारायणी विला, सरायकेला पथ, अनिल सूरपथ, कदमा की रहने वाली हैं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

घटना के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने 6 मई को टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल, कदमा के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस को पता चला कि छीनी गई सोने की चेन को कदमा स्थित जेपी ज्वेलर्स में बेचा गया था। इसके बाद पुलिस ने दुकान में छापेमारी की, जहां से पिघलाकर बनाई गई तीन सोने की अंगूठियां बरामद की गईं। पुलिस ने ज्वेलरी दुकान संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया।

जांच में यह भी सामने आया कि छीनी गई चेन को 25 हजार रुपये में बेचा गया था। इस रकम में से 15 हजार रुपये नकद आरोपियों के पास से बरामद किए गए हैं।

Read Also: Health Insurance News : अस्पतालों, बीमा कंपनियों एवं टीपीए के कुचक्र से मरीजों को राहत दिलाना अत्यंत आवश्यक : कैट

Related Articles

Leave a Comment