Home » Jharkhand Politics: महंगाई और गैस की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ झामुमो का हल्ला बोल; कहा- केंद्र सरकार को आम आदमी की चिंता नहीं

Jharkhand Politics: महंगाई और गैस की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ झामुमो का हल्ला बोल; कहा- केंद्र सरकार को आम आदमी की चिंता नहीं

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर। बढ़ती महंगाई और गैस की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ पलामू में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। पार्टी की पलामू जिला समिति ने बुधवार को समाहरणालय के समक्ष जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान झामुमो नेताओं ने कहा कि छोटे गैस सिलेंडर के दाम में ₹261 और कमर्शियल सिलेंडर में ₹993 की वृद्धि यह साबित करती है कि केंद्र सरकार को आम आदमी की रसोई और रोजी-रोटी की कोई चिंता नहीं है। एक तरफ बेरोजगारी चरम पर है, दूसरी तरफ महंगाई ने लोगों का जीना मोहाल कर दिया है। सरकार जनता को राहत देने में विफल साबित हुई है। यदि गैस सिलेंडरों की बढ़ी हुई कीमतें जल्द वापस नहीं ली गईं, तो झामुमो सड़क से सदन तक आंदोलन को और तेज करेगा।

कार्यक्रम का नेतृत्व झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य सह उपाध्यक्ष सन्नू सिद्दीकी ने किया। झामुमो नेता और कार्यकर्ता जिला कार्यालय से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए समाहरणालय पहुंचे, जहां केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके बाद झामुमो नेताओं ने पलामू उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव रंजन चंद्रवंशी ने किया।

धरना को संबोधित करते हुए सन्नू सिद्दीकी ने कहा कि देश की जनता महंगाई से त्रस्त है, लेकिन सत्ता में बैठी सरकार जनता की पीड़ा सुनने के बजाय कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने में लगी हुई है। गैस सिलेंडर की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि गरीब, मजदूर, रेहड़ी-ठेला चलाने वाले, छोटे दुकानदार और मध्यम वर्ग के लोगों पर सीधा हमला है।

आम जनता की आवाज बनकर संघर्ष करता रहेगा झामुमो

उन्होंने कहा कि झामुमो हमेशा आदिवासी, गरीब, मजदूर, अल्पसंख्यक और आम जनता की आवाज बनकर संघर्ष करता रहेगा। मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य चंदन सिन्हा, सलोनी टोपनो,हाजी शमीम,जिला उपाध्यक्ष राकेश सिन्हा, असफर रब्बानी,संगठन सचिव देवानंद भारद्वाज, अनुराग सिंह, शाहबाज आलम, महानगर अध्यक्ष रंजीत जायसवाल, मन्नत बग्गा, महिला मोर्चा से कांति चंद्रवंशी,मंजू, चंद्रा, रजिया नियाज़ी,रानी देवी,गीता देवी, कुंवारी दौडरे, रूपा देवी, प्रमिला कुमारी,सोनी गुप्ता ,रिया सिंह, वरिष्ठ नेता अविनाश देव,बबलू शाहनवाज,सनी शुक्ला,मुकेश चौधरी,युवा मोर्चा से सूरज कुमार, रजनीश सिंह, रिशु अग्रवाल , कौशल किशोर,अरविंद चौधरी,सिद्धार्थ कुमार, अल्पसंख्यक मोर्चा से फ़ज़्याइल अहमद, व्यवसाय मोर्चा से दीपू चौरसिया,आरफीन अहमद, क्रीड़ा मोर्चा से सुमित वर्मन सहित सैकड़ों जिला और प्रखंड से कमरूदीन अंसारी, नीतीश सिंह,अनिल चंद्रवंशी ,रंजीत तिवारी,बिरसा बारला ,सरोज अंसारी ,शमीम अंसारी ,सैयद फजल,सुमीत पाठक,कौशल सिंह कौशिक राज,उत्तम कुमार,साहिल अंसारी,सैयद सोनू,विकास तिवारी,रवीश कुमार आर्यन,विशाल कुमार,चंदेश्वर मेहता,नवलेश मेहता आदि शामिल हुए ।

Read Also: Koderma Crime: कोडरमा में पेड़ से झूलता मिला टैंकर चालक का शव; मोबाइल कॉल डिटेल से खुलेगा हत्या या आत्महत्या का राज

Related Articles

Leave a Comment