RANCHI: रांची के छोटा तालाब इलाके में 11 हजार वोल्ट बिजली तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मो. समीर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मो समीर की शादी 25 अप्रैल को हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही हुए इस हादसे से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों में भारी आक्रोश देखा गया। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि खुले और खतरनाक बिजली तार की वजह से यह हादसा हुआ। वहीं परिजन मृतक के परिवार को मुआवजे के साथ सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
RANCHI NEWS: छोटा तालाब के पास 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से युवक की मौत
परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया
48

