Home » Jamshedpur News: टाटा-रांची NH पर दशम फाल के पास दिनदहाड़े महिलाओं से गुंडागर्दी, कार में तोड़फोड़; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Jamshedpur News: टाटा-रांची NH पर दशम फाल के पास दिनदहाड़े महिलाओं से गुंडागर्दी, कार में तोड़फोड़; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़ित महिलाओं की सूचना पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए आरोपियों की स्कॉर्पियो को अपने कब्जे में ले लिया।

by Mujtaba Haider Rizvi
tata ranchi news nh33
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi : राजधानी रांची के दशम फॉल थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े सड़क पर गुंडागर्दी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जमशेदपुर से हजारीबाग जा रही तीन युवतियों की कार का स्कॉर्पियो सवार दो युवकों ने कथित तौर पर पीछा किया, रास्ता रोककर कार में तोड़फोड़ की और चालक पर हमला कर दिया। इस घटना में चालक रणवीर सिंह घायल हो गए।

गौरतलब है कि घटना की शुरुआत सूर्य मंदिर के पास हुई, जहां स्कॉर्पियो ने युवतियों की कार को टक्कर मार दी। विरोध करने पर दोनों युवक अभद्रता करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख युवतियां वहां से निकल गईं, लेकिन आरोप है कि स्कॉर्पियो सवार युवक कई किलोमीटर तक उनकी कार का पीछा करते रहे।

पीड़ित युवतियों का कहना है कि उन्होंने रास्ते में डायल-100 पर पुलिस को घटना की सूचना भी दी, लेकिन समय पर पुलिस नहीं पहुंची। इसके बाद दशम फॉल के समीप आरोपियों ने उनकी कार को रोक लिया। आरोपियों ने ड्राइवर साइड का शीशा पत्थर मारकर तोड़ दिया और चालक रणवीर सिंह के साथ मारपीट की। घटना के दौरान युवतियां मदद के लिए चिल्लाती रहीं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और आरोपियों की स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस घटना के बाद हाईवे पेट्रोलिंग और पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी थी और आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Read also Jamshedpur Crime: गर्लफ्रेंड से विवाद के बाद आइसक्रीम पार्लर पर काम करने वाले युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान

Related Articles

Leave a Comment