Home » RANCHI NEWS: रांची में मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र की शुरुआत, लोगों को इस थीम पर करेगा जागरूक

RANCHI NEWS: रांची में मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र की शुरुआत, लोगों को इस थीम पर करेगा जागरूक

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने बुधवार को हातमा भट्टा ऊपर टोला (रांची सेंटर) स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पोषण माह का भी औपचारिक शुभारंभ किया गया। जिसका उद्देश्य बच्चों, गर्भवती महिलाओं और समुदाय के समग्र कल्याण के लिए पोषण व स्वच्छता के महत्व पर जागरूकता फैलाना है।

उपायुक्त ने कहा कि पोषण और स्वच्छता समुदाय की नींव हैं। मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने स्वच्छता, साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल और शौचालय के उपयोग की अहमियत पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिकाएं, आंगनवाड़ी सेविकाएं, सहायिकाएं और किशोर बालिकाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थीं। 

केंद्र में उपलब्ध है आधुनिक सुविधाएं

हातमा आंगनवाड़ी केंद्र को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। यहां बच्चों को पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। उपायुक्त ने रिबन काटकर इसका उद्घाटन किया और बच्चों के साथ समय बिताया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र बच्चों और महिलाओं के लिए आदर्श स्थान बनेगा। साथ ही उनके समग्र विकास में सहयोग करेगा।

पोषण प्रचार रथ को दिखाई झंडी

पोषण माह को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उपायुक्त ने 4 पोषण प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये रथ रांची जिले के विभिन्न इलाकों में जाकर पोषण, स्वच्छता और स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगे।

कैलेंडर और थीम के तहत कार्यक्रम

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने इस वर्ष के थीम पर जानकारी दी, जो बच्चों और महिलाओं के पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता पर केंद्रित है। आंगनवाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं को निर्देश दिया गया कि वे कैलेंडर के अनुसार सभी कार्यक्रमों का आयोजन करें। समुदाय स्तर पर सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। इस दौरान कार्यशाला, जागरूकता अभियान और सामुदायिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

Related Articles