Home » Chaibasa Accident : नकटी डैम में डीजे गाड़ी पलटने से दब कर किशोर की मौत, परिवार का इकलौता बेटा था

Chaibasa Accident : नकटी डैम में डीजे गाड़ी पलटने से दब कर किशोर की मौत, परिवार का इकलौता बेटा था

by Rajeshwar Pandey
DJ vehicle accident at Nakti Dam in Chaibasa causing death of a teenager
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला थाना अंतर्गत नकटी डैम में सोमवार की शाम डीजे गाड़ी पलटने से 16 वर्षीय किशोर की दब कर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोर को चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसके मौत की पुष्टि कर दी। इसके बाद शव को शीत गृह में रखवा दिया गया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम होगा

चक्रधरपुर शहर के वार्ड संख्या 5, दंदासाई से युवकों का एक ग्रुप पिकनिक मनाने को नकटी डैम गया था। सोमवार की शाम नकटी डैम से लौटने के दौरान खराब रास्ता होने की वजह से डीजे गाड़ी पलट गई। इसी डीजे गाड़ी में स्वर्गीय दिलीप सिंह का 16 वर्षीय पुत्र श्रवण सिंह उर्फ लाला दब गया। बताते हैं कि किशोर डीजे गाड़ी में बैठा था, और जब गाड़ी पलटी तो वह उसके नीचे आ गया। दुर्घटना के बाद पिकनिक ग्रुप में शामिल अन्य युवकों ने घायल किशोर को निकाला। उसे गंभीर चोट आई थी।

इधर, सूचना पाकर कराईकेला थाना पुलिस नकटी डैम पहुंची और घायल को अपने वाहन में इलाज के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने जांच के दौरान किशोर को मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना से दंदासाई में मातम पसर गया है। बताया जाता है कि मृतक किशोर के पिता दिलीप सिंह का पांच साल पहले ट्रेन से कट कर निधन हो गया था। कराईकेला पुलिस ने शव चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल के शीतगृह में रखवा दिया है। मंगलवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम होगा।

Read Also: Chaibasa News : हादसे में मृत रेलवे के ट्रैकमैन लंका पूर्ति की पत्नी को अर्बन बैंक ने दिया 10 हजार का चेक, यूनियन ने किया हैंडओवर

Related Articles

Leave a Comment