Home » Jharkhand Monsoon Preparation : मानसून से पहले प्रमुख हाईवे पर तैयारी तेज, ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त करने में एनएचएआई जुटा

Jharkhand Monsoon Preparation : मानसून से पहले प्रमुख हाईवे पर तैयारी तेज, ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त करने में एनएचएआई जुटा

by Nikhil Kumar
Jharkhand Monsoon Preparation
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मानसून को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने झारखंड के प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों पर रखरखाव और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने का अभियान तेज कर दिया है। इसके तहत रांची-रामगढ़-जमशेदपुर मार्ग, रांची-डाल्टनगंज मार्ग समेत अन्य राष्ट्रीय राजमार्गों पर ड्रेनेज सिस्टम की सफाई और मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।

एनएचएआई द्वारा साइड ड्रेन, बॉक्स कल्वर्ट और क्रॉस-ड्रेनेज संरचनाओं की सफाई कर वर्षा जल की निर्बाध निकासी सुनिश्चित की जा रही है। जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि बारिश के दौरान यातायात प्रभावित न हो और यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

अधिकारियों के अनुसार रांची-रामगढ़-जमशेदपुर और रांची-डाल्टनगंज जैसे व्यस्त राजमार्गों पर जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही सड़क सुरक्षा से जुड़े आवश्यक सुधार कार्य भी किए जा रहे हैं। एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी संतोष कुमार आर्य ने कहा कि मानसून के दौरान राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षित और निर्बाध यातायात बनाए रखना प्राथमिकता है। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जा रही हैं, ताकि यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित यात्रा सुविधा मिल सके।

Read Also- Jharkhand Rajya Sabha Election 2026 : राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों की अधिसूचना जारी, झारखंड की दो सीटों के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में 

Related Articles

Leave a Comment