Home » Chaibasa Murder Case : नक्सली घटना में गया था जेल, छूटकर आने पर संगठन से नहीं किया संपर्क, घर से अगवा कर पीट-पीटकर मार डाला

Chaibasa Murder Case : नक्सली घटना में गया था जेल, छूटकर आने पर संगठन से नहीं किया संपर्क, घर से अगवा कर पीट-पीटकर मार डाला

Jharkhand Hindi News : हत्या के बाद हथियारबंद नक्सली शव को गोइलकेरा मनोहरपुर मुख्य मार्ग पर फेंक फरार हो गए। शनिवार सुबह सड़क पर शव देखने के बाद इलाका में सनसनी फैल गई।

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa Murder Case
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला में सारंडा जंगल में नक्सलियों की सक्रियता से एक बार फिर से सुरक्षा बल सतर्क हैं। लगातार सुरक्षा बलों के दबाव के चलते नक्सलियों में बौखलाहट भी देखने को मिल रही है। नक्सलियों की हर एक गतिविधियों पर पैनी नजर है। एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना अंतर्गत दुगुनिया गांव में भाकपा माओवादी नक्सली के सक्रिय सदस्य की हथियारबंद लोगों ने पीट पीट कर हत्या कर दी।

रमेश पर थी नक्सलियों की नजर

मृतक की पहचान गोइलकेरा थाना अंतर्गत दुगुनिया गांव निवासी रमेश चांपिया उर्फ चमड़ा है, जिसकी उम्र 32 साल थी। मृतक रमेश पर नक्सलियों की नजर काफी पहले से थी और जेल से छूटने के बाद वह संगठन में नहीं गया जिससे संगठन के लोग नाराज थे। आशंका जताई जा रही है मौका मिलते ही संगठन के सदस्यों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

जेल से छूटने के बाद आम जीवन जी रहा था रमेश

भाकपा माओवादी नक्सली के पूर्व सदस्य रमेश चांपिया उर्फ चमड़ा घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र दुगुनिया गांव निवासी है। वह नक्सलियों का सक्रिय सदस्य था। यही कारण है कि पुलिस के रडार पर आने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल से छूटने के बाद हुआ पुन: संगठन में नहीं गया था। यही कारण है कि वह नक्सलियों के निशाने पर था। जेल से छूटने के बाद वह आम जीवन ज्ञापन कर रहा था। वर्तमान में डेरुवा मनोहरपुर सड़क निर्माण में मुंशी का काम कर रहा था।

घर से बुला कर ले गए हथियारबंद नक्सली

रोज की तरह शुक्रवार की रात रमेश घर पर परिवार का साथ सो रहा था, इसी दौरान 4 से 5 की संख्या में रात्रि लगभग 11 बजे हथियारबंद नक्सली मौके पर पहुंच कर उसे घर से बुला कर ले गए। इस दौरान मृतक के पत्नी भी पीछे-पीछे आयी।

घर से 500 मीटर के दूरी पर ले जाकर कर दी हत्या

नक्सलियों ने रमेश की पत्नी को धमकाते हुए घर जाने को कहा, साथ ही उसके कल आने की बात कही। इसके बाद पत्नी घर चली गई। घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण रात में कोई नहीं निकाला और उसे घर से 500 मीटर के दूरी पर ले जाकर चारों ने उसे पीट-पीट कर हत्या कर दी। उसके गुप्तांग पर भी काफी बार हमला किया गया है।

सड़क पर शव फेंक फरार हो गए नक्सली

हत्या के बाद नक्सली सदस्य शव को गोइलकेरा मनोहरपुर मुख्य मार्ग पर फेंक फरार हो गए। शनिवार सुबह सड़क पर शव देखने के बाद इलाका में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद गोइलकेरा पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

नक्सली घटना है या नहीं, जांच चल रही है : एसपी

पश्चिमी सिंहभूम जिला के एसपी अमित रेनू ने कहा कि हत्या हुई है, यह नक्सली घटना है या नहीं इसकी जांच चल रही है उसके बाद ही मामला साफ हो पाएगा। पुलिस घटनास्थल गई है जांच चल रहा है।

Read Also- Palamu Road Accident : स्कॉर्पियो से भिड़ी बुलेट, खत्म हो गई जिंदगी: पलामू हादसे में इंजीनियर की मौत

Related Articles

Leave a Comment