Home » Palamu Road Accident : स्कॉर्पियो से भिड़ी बुलेट, खत्म हो गई जिंदगी: पलामू हादसे में इंजीनियर की मौत

Palamu Road Accident : स्कॉर्पियो से भिड़ी बुलेट, खत्म हो गई जिंदगी: पलामू हादसे में इंजीनियर की मौत

by Rakesh Pandey
Palamu Road Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : झारखंड के पलामू जिले में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में युवा इंजीनियर की मौत हो गई। पड़वा थाना क्षेत्र के गाड़ी गांव स्थित नेशनल हाईवे पर स्कॉर्पियो और बुलेट मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई, जिसमें बुलेट सवार युवक की मौके पर ही जान चली गई। हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

आमने-सामने की टक्कर में गई जान

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 8 बजे की है। स्कॉर्पियो वाहन पड़वा की ओर से आ रहा था, जबकि बुलेट सवार युवक मेदिनीनगर की दिशा में जा रहा था। इसी दौरान दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुलेट सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे खाई में जा गिरी, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।

मृतक की पहचान : सांसद प्रतिनिधि के पुत्र आकाश पांडे

मृतक की पहचान आकाश पांडे के रूप में हुई है, जो पाटन थाना क्षेत्र के कांके कला गांव के निवासी थे। वह भाजपा सांसद वी.डी.राम के प्रतिनिधि ईश्वरी पांडे के पुत्र थे। बताया जा रहा है कि आकाश पांडे एक जूनियर इंजीनियर के रूप में ग्रासिम इंडस्ट्रीज के रेहला प्लांट में कार्यरत थे। शनिवार सुबह वह ड्यूटी के लिए मेदिनीनगर स्थित अपने घर से निकले थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

पुलिस जांच शुरू, घायलों का इलाज जारी

घटना की सूचना मिलते ही पड़वा थाना प्रभारी अंचित कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच (मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल) भेज दिया। घायलों को भी तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read Also- Tatanagar Railway Station : टाटानगर स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई : 15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, ऑपरेशन नार्कोस में सफलता

Related Articles

Leave a Comment