
Seraikela : स्वच्छता ही सेवा-2026 कार्यक्रम के तहत जिला आयुष समिति की ओर से पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, आदित्यपुर परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में विभागीय कर्मचारियों, उनके परिजनों और आम लोगों समेत कुल 80 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
शिविर में आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. सैफी, डॉ. श्वेता सुषमा, डॉ. प्रभा महतो और डॉ. शैलेश कुमार ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान रक्तचाप, ब्लड शुगर समेत अन्य जरूरी जांच की गई। चिकित्सकों ने जरूरत के अनुसार लोगों को दवाएं भी उपलब्ध कराईं।
शिविर का उद्घाटन अधीक्षण अभियंता ए.के. जायसवाल और कार्यपालक अभियंता शिव कुमार दिनकर ने किया। इस मौके पर लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। आयुष पद्धति को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर भी जोर दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षक रमानाथ महतो और सस्ती महतो ने योग सत्र कराया। प्रतिभागियों को विभिन्न योगाभ्यास कराए गए और नियमित योग के जरिए शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने की जानकारी दी गई।
शिविर के सफल आयोजन में आशा कुमारी, रमा मिंज, संध्या पूर्ति, माधवी पूर्ति और सहिया मिशेल गुड़िया का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

