Home » Palamu News: पलामू के रेड़मा में महिला का शव मिलने से सनसनी, नहीं हो सका खुलासा

Palamu News: पलामू के रेड़मा में महिला का शव मिलने से सनसनी, नहीं हो सका खुलासा

प्रारंभिक जांच में महिला की पहचान नहीं हो सकी है और न ही मौत के कारणों का पता चल पाया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ-साथ सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।

by Mujtaba Haider Rizvi
ranchi dead body
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu : शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा स्थित भगवती हॉस्पिटल के पीछे शनिवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत शहर थाना पुलिस को दी।


सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में महिला की पहचान नहीं हो सकी है और न ही मौत के कारणों का पता चल पाया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ-साथ सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।
घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Read also Tatanagar Railway Station : टाटानगर स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई : 15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, ऑपरेशन नार्कोस में सफलता

Related Articles