Home » Palamu Road Accident : पलामू सड़क हादसा : डंपर ने स्कूल बस हेल्पर को रौंदा, मौके पर मौत, बच्चे सुरक्षित

Palamu Road Accident : पलामू सड़क हादसा : डंपर ने स्कूल बस हेल्पर को रौंदा, मौके पर मौत, बच्चे सुरक्षित

Jharkhand Hindi News : हादसे के बाद यातायात बाधित हो गया था, जिसे बाद में वाहनों को हटाकर सामान्य किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हाईवा चालक की तलाश की जा रही है

by Rakesh Pandey
Palamu Road Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : झारखंड के पलामू जिले में शनिवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ, जहां स्कूल बस में बच्चों को चढ़ा रहे हेल्पर को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। यह घटना रेहला थाना क्षेत्र के कधवन गांव स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई, जिसमें 60 वर्षीय नूर मोहम्मद हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय बस में चढ़ रहे सभी स्कूली बच्चे सुरक्षित बच गए।

बच्चों को बस में बैठाते समय हुआ एक्सीडेंट

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय स्कूल बस कधवन गांव में खड़ी थी और बच्चे बस में सवार हो रहे थे। इसी दौरान हेल्पर नूर मोहम्मद बच्चों को सुरक्षित तरीके से बस में बैठाने में मदद कर रहे थे। तभी पीछे से तेज गति में आया एक हाईवा वाहन अनियंत्रित हो गया और बस को टक्कर मारते हुए हेल्पर को अपनी चपेट में ले लिया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नूर मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई और मौके पर भीड़ जुट गई। वह रेहला के निवासी थे। बताया गया कि वह पिछले 7-8 वर्षों से स्कूल बस में हेल्पर के रूप में कार्यरत थे और रोजाना बच्चों को सुरक्षित बस में चढ़ाने-उतारने की जिम्मेदारी निभाते थे।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस कार्रवाई और ट्रैफिक व्यवस्था बहाल

सूचना मिलते ही रेहला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर के नीचे फंसे शव को बाहर निकाला। हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया था, जिसे बाद में वाहनों को हटाकर सामान्य किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हाईवा चालक की तलाश की जा रही है।

Read Also- Chaibasa Murder Case : नक्सली घटना में गया था जेल, छूटकर आने पर संगठन से नहीं किया संपर्क, घर से अगवा कर पीट-पीटकर मार डाला

Related Articles

Leave a Comment