Home » Jamshedpur Womens University : राज्यपाल की मौजूदगी में 8 सितंबर को होगा जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह, 53 स्टूडेंट्स को मिलेगा गोल्ड मेडल और 2200 को डिग्री

Jamshedpur Womens University : राज्यपाल की मौजूदगी में 8 सितंबर को होगा जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह, 53 स्टूडेंट्स को मिलेगा गोल्ड मेडल और 2200 को डिग्री

एक ओवर ऑल टॉपर स्टूडेंट को दिया जाएगा चांसलर मेडल, एक्सएलआरआई में होगा कार्यक्रम

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Womens University,
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 8 सितंबर को बिष्टुपुर के XLRI में होने जा रहा है। इस दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष गंगवार होंगे। इस समारोह में वीमेंस यूनिवर्सिटी के 2200 छात्राओं को डिग्री दी जाएगी। जबकि, 53 टॉपर स्टूडेंट्स को गोल्ड मेडल मिलेगा। एक ओवरऑल टॉपर को चांसलर मेडल दिया जाएगा।

इसके अलावा, दो छात्राओं को रेखा झा मेमोरियल मेडल से नवाजा जाएगा। इसके तहत, इन छात्रों को 1 लाख रुपए का पुरस्कार भी मिलेगा। यह जानकारी सिदगोड़ा स्थित जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी कैंपस के सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस में वाइस चांसलर प्रोफेसर इला कुमार ने दी है।

वाइस चांसलर इला कुमार ने बताया कि राज्यपाल का मिनट टु मिनट कार्यक्रम आ गया है। दीक्षांत समारोह दोपहर 12:00 बजे शुरू हो जाएगा। 1:30 बजे तक राज्यपाल इस समारोह में रहेंगे। इसके बाद वह सर्किट हाउस जाएंगे।

वाइस चांसलर ने बताया कि 22 छात्रों में से 1100 छात्राएं इस कार्यक्रम में XLRI में बैठेंगी। क्योंकि, वहां सीटिंग कैपासिटी अधिक नहीं है। लेकिन, समारोह में सभी 2200 छात्रों को डिग्री दी जाएगी। राज्यपाल के जाने के बाद बाकी बची 1100 छात्राओं को XLRI के हाल में बुलाकर उन्हें डिग्री मिलेगी।

पहली बार मिलेगा चांसलर मेडल

वीसी ने बताया कि इस बार वीमेंस यूनिवर्सिटी पहली बार चांसलर मेडल की शुरुआत कर रही है। ओवर आल टॉपर छात्रा को चांसलर मेडल दिया जाएगा। यह मेडल गवर्नर की तरफ से ही शुरू किया गया है। चांसल मेडल की शुरुआत इसलिए की गई है ताकि छात्राओं में पढ़ाई के प्रति दिलचस्पी बढ़ाई जा सके। इसके अलावा, जो 53 छात्राओं को गोल्ड मेडल मिलेगा वह यूजी और पीजी की टॉपर छात्राएं हैं।

वीमेंस कॉलेज की परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर रमा सुब्रमण्यम ने बताया कि इस बार जिन छात्राओं को डिग्री दी जाएगी, उन्हें यूनिवर्सिटी की तरफ से गाउन मिलेगा। इसके साथ ही उन्हें वीमेंस यूनिवर्सिटी के लोगों के साथ अंग वस्त्र दिया जाएगा। अंग वस्त्र छात्राएं घर लेकर जा सकेंगी, जबकि गाउन वापस करना होगा।

राज्य सरकार के नए एक्ट के अनुसार हुए हैं नए प्रवेश

वीसी ने बताया कि नए सत्र के संचालन के लिए राज्य सरकार ने नया एक्ट बनाया है। इस एक्ट के प्रावधानों के अनुसार वीमेंस यूनिवर्सिटी में नए सिरे से सीनेट, सिंडीकेट, बोर्ड ऑफ स्टडीज और डिपॉर्टमेंट्स का पुनर्गठन किया गया है। राज्य सरकार ने विश्वविद्यालय वार अलग अलग पत्रांक से निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के अनुसार ही नए सेशन के लिए प्रवेश लिए जा रहे हैं। प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। नए एक्ट के अनुसार जमशेदपुर यूनिवर्सिटी को अलग अलग विषयों के अनुसार सीटें भी दी गई हैं। इसी के अनुसार विभिन्न विषयों में सीटें भरी जा रही हैं।

जमशेदपुर यूनिवर्सिटी को मिला शेड्यूल थ्री का दर्जा

नए एक्ट के अनुसार जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय को शेड्यूल थ्री का दर्जा मिला है। इसके तहत, महिला विश्विविद्यालय कैंपस में नवाचार और अनुसंधान को बढ़ावा दिया जाएगा ताकि छात्राएं आत्मनिर्भर बनें। राज्य सरकार चाहती है कि महिलाएं स्किल डेवलपमेंट से जुड़ें। इसीलिए अब विश्वविद्यालयों में रिसर्च के साथ ही इनोवेशन को भी बढ़ावा देने का निर्देश है।

यूनिवर्सिटी में नॉलेज इंक्यूबेशन फाउंडेशन स्थापित

नवाचार को बढ़ावा देने के लिए यूनिवर्सिटी कैंपस में नॉलेज इंक्यूबेशन फाउंडेशन बनाया गया है। एक्ट के नियमावली के तहत इसके लिए यूनीक आइडी लेनी पड़ती है। ताकि, इस नाम से कोई दूसरी संस्था नहीं बने। वीसी ने बताया कि यूनिवर्सिटी ने इसके लिए तेजी से काम करते हुए यूनीक आइडी ले ली है। इसी के तहत नॉलेज इंक्यूबेशन फाउंडेशन की स्थापना कर ली है। अब इसी नॉलेज इंक्यूबेशन फाउंडेशन के जरिए ही एमएसएमई इंडस्ट्री (सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम) अब सारे स्टार्ट अप्स को मंजूरी देंगी। इसी फाउंडेशन के तहत स्टार्ट अप कल्चर विकसित किया जाएगा। इसी के तहत अब यूनिवर्सिटी में स्किल डेवलपमेंट के कोर्स शुरू होंगे।

Read Also- Teachers Day : राज्यपाल ने डॉ. राधाकृष्णन को दी श्रद्धांजलि, शिक्षकों को दी शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

Related Articles