Home » Teachers Day : राज्यपाल ने डॉ. राधाकृष्णन को दी श्रद्धांजलि, शिक्षकों को दी शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

Teachers Day : राज्यपाल ने डॉ. राधाकृष्णन को दी श्रद्धांजलि, शिक्षकों को दी शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

by Nikhil Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : पूर्व राष्ट्रपति एवं प्रख्यात शिक्षाविद भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को लोक भवन में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा और दर्शन के क्षेत्र में डॉ. राधाकृष्णन का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

उनके विचार और जीवन-दर्शन समाज को ज्ञान, संस्कार और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देते हैं। राज्यपाल ने राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले देश के सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज में ज्ञान और संस्कार के साथ नई पीढ़ी को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Read Also-SIR : विशेष गहन पुनरीक्षण में नाम जोड़ने के लिए 3.19 लाख से अधिक आवेदन

Related Articles