Home » Seraikela Rail News : दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम एके जैन ने चांडिल जंक्शन का किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

Seraikela Rail News : दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम एके जैन ने चांडिल जंक्शन का किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Seraikela : दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक एके जैन ने शुक्रवार को चांडिल जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उनके साथ रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, तकनीकी टीम और इंजीनियर मौजूद रहे।

जीएम ने स्टेशन परिसर की पार्किंग व्यवस्था, टिकट काउंटर, प्लेटफॉर्म, साउंड सिस्टम, ओवरब्रिज और यात्रियों के लिए लगाए गए लिफ्ट का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने लिफ्ट की कार्यप्रणाली और सेल्फ फीचर की भी जांच की। साथ ही अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन पर चल रहे और पूरे हो चुके कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

एके जैन ने कहा कि वे सुरक्षा निरीक्षण के क्रम में आद्रा से बोकारो, पुरुलिया और चांडिल स्टेशनों का निरीक्षण कर रहे हैं। चांडिल स्टेशन में बीएसएस के अंतर्गत हुए कार्यों की समीक्षा की गई है। जो कार्य अभी बाकी हैं, उन्हें जल्द पूरा करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों और तकनीकी टीम के साथ स्टेशन की कमियों पर चर्चा की। जीएम ने यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए लिफ्ट सहित अन्य व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने सुरक्षा और यात्री सुविधाओं से जुड़े कार्यों को गंभीरता से लेने तथा सभी लंबित विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।

Read also – Jamshedpur Crime News : टाटानगर स्टेशन के पास तीन युवकों से मारपीट, ऑटो चालक और पार्किंग स्टाफ पर आरोप

Related Articles

Leave a Comment