Home » Chaibasa News : नोवामुंडी-बड़ाजामदा मुख्य सड़क पर 16 हाथियों का जमावड़ा, चालकों में दहशत:भगाने के लिए बंगाल से बुलाई गई विशेष टीम

Chaibasa News : नोवामुंडी-बड़ाजामदा मुख्य सड़क पर 16 हाथियों का जमावड़ा, चालकों में दहशत:भगाने के लिए बंगाल से बुलाई गई विशेष टीम

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के नोवामुंडी-बड़ाजामदा मुख्य मार्ग पर स्थित कांडेनाला रेलवे फाटक के पास बुधवार को 16 जंगली हाथियों का एक बड़ा झुंड देखा गया। हाथियों की मौजूदगी के कारण सड़क पर आवाजाही करने वाले वाहन चालकों में भय का माहौल बन गया और लोग अपनी गाड़ियों की रफ्तार बढ़ाकर किसी तरह सुरक्षित स्थान की ओर निकलते नजर आए।

स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के तुरंत बाद वन विभाग की टीम कांडेनाला रेलवे गेट के पास पहुंची और स्थिति पर नजर बनाए रखी। इससे पूर्व भी बड़ाजामदा स्थित सुखचैन मोटर्स के आसपास इस झुंड की आवाजाही दर्ज की गई थी।

एक महीने में 8 से 10 बार दिखे हाथी

फॉरेस्टर आलोक कुमार ने जानकारी दी कि बीते एक महीने के भीतर मुख्य सड़क के आसपास 8 से 10 बार हाथियों के झुंड को देखा जा चुका है। हाल के दिनों में नोवामुंडी टाटा स्टील की एलआरपी खदान, काटामाटी खदान क्षेत्र के अलावा ओटारबुरु और ठाकुरानी के जंगलों में भी हाथियों की चहलकदमी लगातार जारी है।

खनन और वनों की कटाई मुख्य वजह

वन क्षेत्र पदाधिकारी जितेंद्र प्रसाद ने बताया कि इलाके में अत्यधिक खनन (माइनिंग) और जंगलों की कटाई के कारण हाथियों के प्राकृतिक आवास प्रभावित हो रहे हैं, जिसके चलते ये झुंड रिहाइशी इलाकों और मुख्य सड़कों का रुख कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि हाथियों को घनी आबादी वाले क्षेत्रों में जाने से रोकने के लिए पश्चिम बंगाल से हाथियों को भगाने में विशेषज्ञ टीम बुलाई गई है, जो जल्द ही स्थिति पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू करेगी।

Read Also Chaibasa crime News : बैंक परिसर में बुजुर्ग से 50 हजार रुपये की ठगी, पासबुक अपडेट कराने के दौरान जेब कतरी

Related Articles

Leave a Comment