Home » Chaibasa News: खनन विभाग ने की कार्रवाई; कोटगढ़ में अवैध पत्थर लदा हाइबा जब्त

Chaibasa News: खनन विभाग ने की कार्रवाई; कोटगढ़ में अवैध पत्थर लदा हाइबा जब्त

सबहेड- सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान पहले एक व्यक्ति अंदर गया था। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर अन्य दो लोग उसे बचाने के लिए टैंक में उतरे, लेकिन वे भी दम घुटने का शिकार हो गए।

by Rajeshwar Pandey
Illegal Stone Transport Chaibasa
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ जिला खनन कार्यालय ने कार्रवाई की है। खान निरीक्षक निखिल दास ने निरीक्षण के दौरान कोटगढ़ के पास बिना चालान के पत्थर (गिट्टी)ले जा रहे एक हाइबा को पकड़ा। जांच में पाया गया कि वाहन संख्या OD23C 6724, एक अशोक लेलैंड 10 चक्का हाइबा वाहन में लगभग 676 सीएफटी पत्थर खनिज का अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। वाहन के पास वैध परिवहन चालान नहीं था।

जांच के उपरांत उक्त वाहन को जब्त कर नोवामुंडी थाना को सुपुर्द कर दिया गया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। वाहन मालिक और चालक के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

अवैध खनन पर सख्ती जारी

जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आगे भी नियमित जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिना वैध चालान के खनिज का परिवहन गैरकानूनी है। इससे सरकार को राजस्व की हानि होती है और पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है। विभाग की टीम विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर रही है।

लोगों से सहयोग की अपील

खनन विभाग ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध खनन या खनिज परिवहन की जानकारी मिले तो तुरंत जिला खनन कार्यालय या नजदीकी थाने को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संसाधनों की सुरक्षा और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Read Also: Forts Of Jharkhand : झारखंड के रहस्यमयी किले; जंगलों में दफ्न इतिहास की गौरवगाथा

Related Articles

Leave a Comment