Home » Chaibasa News : विधायक-डीसी ने तीन लाभुकों को कराया गृह प्रवेश, उपहार में दिए कुकर

Chaibasa News : विधायक-डीसी ने तीन लाभुकों को कराया गृह प्रवेश, उपहार में दिए कुकर

Chaibasa News : संवाद कार्यक्रम में विधायक जगत माझी ने कहा कि वर्तमान सरकार के नेतृत्व में क्षेत्र में काफी विकास कार्य हुए हैं और कई योजनाएं जारी हैं।

by Rajeshwar Pandey
MLA and DC during housewarming ceremony of beneficiaries in Chaibasa
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सभी प्रखंडों में शुक्रवार को गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत गोईलकेरा प्रखंड की कुईरा पंचायत अंतर्गत कुईरा गांव में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मनोहरपुर विधायक जगत माझी, उपायुक्त मनीष कुमार, पोड़ाहाट चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राज लक्ष्मी, उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लांग और सामाजिक सुरक्षा सहायक निदेशक खुशेन्द्र सोनकेशरी शामिल हुए। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार, प्रखंड प्रमुख निरुमणी कोड़ा और मुखिया डॉ दिनेश चंद्र बोईपाई भी मौजूद रहे।

भगवान बिरसा मुंडा को माल्यार्पण कर हुआ गृह प्रवेश

कार्यक्रम की शुरुआत घरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद अबुआ आवास योजना के तहत कुईरा में निर्मित तीन नए भवनों में लाभुक यशमिता बानरा, जयपाल गोप और पूजा सोय का विधि विधान से पूजा कर और नारियल फोड़कर गृह प्रवेश कराया गया। विधायक, उपायुक्त और अन्य अतिथियों ने तीनों लाभुकों को उपहार स्वरूप प्रेशर कुकर भेंट किया। साथ ही नव निर्मित आवास परिसर में फलदार पौधे भी लगाए गए।

“चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो” अभियान की शपथ

गृह प्रवेश के बाद अतिथियों ने कुईरा पंचायत सचिवालय परिसर में “चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो” अभियान के तहत शपथ ली। इस दौरान माहवारी से जुड़ी भ्रांतियों के खिलाफ और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया गया। जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके बाद अतिथियों ने पंचायत सचिवालय स्थित पंचायत पुस्तकालय ज्ञान केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ किया।

जनसंवाद और मेधावियों का सम्मान

कार्यक्रम के अगले चरण में पंचायत सचिवालय स्थित सभागार में विधायक, उपायुक्त और अन्य अधिकारियों ने आम जनों के साथ संवाद किया। कुईरा सीएलएफ की दीदियों ने अतिथियों का स्वागत किया और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान गोईलकेरा प्रखंड में जैक बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 छात्र छात्राओं को मोमेंटो और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही निक्षय मित्र के तौर पर 2 टीबी रोगियों को पोषाहार बैग भी प्रदान किया गया।

विकास योजनाओं का लाभ लें : विधायक

संवाद कार्यक्रम में विधायक जगत माझी ने कहा कि वर्तमान सरकार के नेतृत्व में क्षेत्र में काफी विकास कार्य हुए हैं और कई योजनाएं जारी हैं। उन्होंने लोगों से जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने की अपील की। विधायक ने कहा कि “चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो” अभियान और मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है। बीएलओ घर-घर आएंगे। सभी योग्य मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज कराएं। मताधिकार आम आदमी की ताकत है।

सशक्त सिंहभूम का लक्ष्य : डीसी

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि जनप्रतिनिधि और प्रशासन के समेकित प्रयास से सशक्त सिंहभूम की अवधारणा को साकार करना है। सरकार मनरेगा, आम बागवानी, आवास योजना जैसी कई योजनाएं चला रही है। इनका लाभ लोगों तक पहुंचाना प्रशासन का मुख्य कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जिले के सभी 18 प्रखंडों में गृह प्रवेश अभियान चलाकर लगभग 500 घरों में लाभुकों का गृह प्रवेश कराया गया।

डीसी ने कहा कि पंचायत सचिवालय सुदृढ़ीकरण के तहत पंचायत भवनों में मंईयां कक्ष, ज्ञान केंद्र, प्रज्ञा केंद्र के संचालन को प्राथमिकता दी गई है। इससे आम लोगों के काम पंचायत स्तर पर ही हो सकेंगे। उन्होंने 1 जून से शुरू हो रहे मलेरिया उन्मूलन अभियान और प्रोजेक्ट जागृति के तहत एनीमिया जांच, किशोरी स्वास्थ्य के लिए आयोजित होने वाले शिविरों की जानकारी भी दी।

Read Also: Chaibasa News : हाटगम्हरिया में जंगली भालू ने नवविवाहिता पर किया अटैक, हालत गंभीर, एमजीएम रेफर

Related Articles

Leave a Comment