Home » Jamshedpur Fire : जुगसलाई में होटल गणगौर के वर्कशॉप में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

Jamshedpur Fire : जुगसलाई में होटल गणगौर के वर्कशॉप में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

Jamshedpur Fire : घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया।

by Mujtaba Haider Rizvi
Massive fire breaks out at Hotel Gangaur workshop in Jugsalai Jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई बाजार स्थित होटल गणगौर के वर्कशॉप में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वर्कशॉप को अपनी चपेट में ले लिया और फैक्ट्री जलकर खाक हो गई। आग की तेज लपटों से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और दहशत के कारण लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि वर्कशॉप में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जाता था और मजदूर बिना किसी सेफ्टी व्यवस्था के काम करते थे। लोगों का कहना है कि लापरवाही के कारण ही यह हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी यहां आग लग चुकी है, लेकिन इस बार आग इतनी भयावह थी कि पूरा जुगसलाई सहम गया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। खबर लिखे जाने तक आग पूरी तरह बुझ नहीं पाई थी।

बताया जा रहा है कि वर्कशॉप के अंदर एक दर्जन से अधिक गैस सिलेंडर रखे हुए थे। समय रहते कर्मचारियों ने सिलेंडरों को बाहर निकाल दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि घनी आबादी वाले इलाके में इस तरह वर्कशॉप चलाना बेहद खतरनाक और गैरकानूनी है। लोगों ने होटल गणगौर के मालिक के रवैये पर भी नाराजगी जताई और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

Read Also: Jharkhand Politics: जनजातीय समाज को बांटने की कोशिश दुर्भाग्यपूर्ण;दुलाल भुईयां ने कहा- अमित शाह के बयान पर राजनीति बंद करे कांग्रेस

Related Articles

Leave a Comment