Home » Jharkhand Rajyasabha Election : जेएमएम ने बैजनाथ राम को बनाया उम्मीदवार, सियासी सरगर्मियां तेज

Jharkhand Rajyasabha Election : जेएमएम ने बैजनाथ राम को बनाया उम्मीदवार, सियासी सरगर्मियां तेज

जेएमएम के केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रीयो भट्टाचार्य ने इसकी आधिकारिक घोषणा की

by Mujtaba Haider Rizvi
Jharkhand Rajyasabha Election
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi: झारखंड की दो राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस द्वारा प्रवण झा को उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद अब झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने भी अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने बैजनाथ राम को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है।

जेएमएम के केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रीयो भट्टाचार्य ने इसकी आधिकारिक घोषणा की। बैजनाथ राम के नाम की घोषणा के साथ ही राज्य की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। राज्यसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन के भीतर भी समीकरणों पर नजर बनी हुई है।

गौरतलब है कि झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव होना है। राज्य में झामुमो, कांग्रेस और राजद के महागठबंधन की सरकार है। झामुमो दोनों सीटों पर अपने प्रत्याशी को राज्यसभा भेजने की रणनीति पर काम कर रही है। वहीं कांग्रेस का दावा है कि गठबंधन सरकार में उसकी भी महत्वपूर्ण भागीदारी है और उसके विधायकों की संख्या को देखते हुए एक सीट कांग्रेस के खाते में जानी चाहिए।

इधर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अभी तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। भाजपा के भीतर भी उम्मीदवार को लेकर मंथन जारी है। यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि पार्टी अपना आधिकारिक प्रत्याशी मैदान में उतारेगी या किसी निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन देगी। इस बीच उद्योगपति परिमल नाथवाणी का नाम भी चर्चाओं में बना हुआ है, हालांकि भाजपा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। राज्यसभा चुनाव को लेकर आने वाले दिनों में झारखंड की राजनीति और अधिक दिलचस्प होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Comment